अग्निवीर योजना पर अखिलेश के बयान को लेकर भाजपा का पलटवार, बोले-'लोगों को गुमराह न करें'

अग्निवीर योजना पर अखिलेश के बयान को लेकर भाजपा का पलटवार, बोले-लोगों को गुमराह न करें
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अग्निवीर योजना को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। समाजवादी पार्टी का काम केवल लोगों को भड़काना और गुमराह करने वाला प्रचार करना रह गया है। केंद्र सरकार अग्निवीरों की चिंताओं से अवगत है और उनके हितों का ध्यान रख रही है। ऐसे में अखिलेश यादव को बयान देकर लोगों को गुमराह करने की जरूरत नहीं है।

पटना, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अग्निवीर योजना को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। समाजवादी पार्टी का काम केवल लोगों को भड़काना और गुमराह करने वाला प्रचार करना रह गया है। केंद्र सरकार अग्निवीरों की चिंताओं से अवगत है और उनके हितों का ध्यान रख रही है। ऐसे में अखिलेश यादव को बयान देकर लोगों को गुमराह करने की जरूरत नहीं है।

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर देश में पहले ही काफी चर्चा हो चुकी है। भारत सरकार इस योजना से जुड़े मुद्दों और अग्निवीरों की चिंताओं पर गंभीरता से ध्यान दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष बिना किसी ठोस मुद्दे के केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रहा है।

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद कई मामलों में सवालों के घेरे में रही है। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सात से दस दिनों तक अपने घर से बाहर नहीं निकले थे। उन्होंने राहुल गांधी पर भी राजद को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं, उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। कांग्रेस भाजपा और एनडीए पर जो आरोप लगा रही है, उन गलतियों को वह खुद भी कर चुकी है। इसलिए कांग्रेस को दूसरों को नसीहत देने के बजाय पहले अपने भीतर झांकना चाहिए।

नीतीश सेतु को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में विपक्ष का क्या योगदान है? राजद 15 साल तक बिहार की सत्ता में रहा। यदि इस पुल की जरूरत थी तो उस दौरान इसका निर्माण क्यों नहीं कराया गया?

संजय झा ने कहा कि नीतीश सेतु की परिकल्पना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2014-15 में की थी। उन्होंने परियोजना की पूरी रूपरेखा तैयार कराई और इसके हर पहलू को अंतिम रूप दिया। महात्मा गांधी सेतु पर लगातार लगने वाले जाम से उत्तर बिहार के लोगों को राहत दिलाने के लिए एक और पुल की जरूरत महसूस की गई थी। नीतीश कुमार ने इस परियोजना को मंजूरी दी और आज यह पुल बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय नीतीश कुमार को ही जाता है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि राज्य के चार कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पूर्व एमएलसी और प्रदेश सचिव अर्जुन साहनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भीम साहू को राष्ट्रीय सचिव और अजय गुप्ता को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संगठन में बिहार की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष एनडीए की एकजुटता से भी परेशान है। आज एनडीए देश और बिहार में एकजुट होकर सरकार चला रहा है और अपने कार्यक्रम भी मिलकर आयोजित करता है। इसके विपरीत कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों में बिखराव है। कांग्रेस और राजद अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। चुनाव के दौरान भी विपक्षी दलों के बीच एकजुटता दिखाई नहीं देती।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story