एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया होंगे वायुसेना के नए उप प्रमुख, एक नवंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया होंगे वायुसेना के नए उप प्रमुख, एक नवंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी
भारतीय वायुसेना में महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। जहां एक ओर वायुसेना के नए एयर चीफ मार्शल की नियुक्ति होने जा रहे हैं, वहीं एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया को भारतीय वायुसेना का अगला उप प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ) नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर तैनात हैं।

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना में महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। जहां एक ओर वायुसेना के नए एयर चीफ मार्शल की नियुक्ति होने जा रहे हैं, वहीं एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया को भारतीय वायुसेना का अगला उप प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ) नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर तैनात हैं।

एयर मार्शल वालिया राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्हें 11 जून 1988 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू विमान शाखा में कमीशन मिला था। वह मिग-21, मिग-23, मिग-27, जगुआर और सुखोई-30 एमकेआई के जैसे सभी लड़ाकू विमानों को उड़ाने का अनुभव रखते हैं। लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर में उन्होंने कई कमान और स्टाफ संबंधी जिम्मेदारियां निभाई हैं।

उन्होंने अग्रिम मोर्चे के एक लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन, टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (टीएसीडीई) और एयर फोर्स स्टेशन बरेली की कमान संभाली है। उन्होंने ब्रिटेन में एडवांस्ड कमांड एंड स्टाफ कोर्स और बांग्लादेश में नेशनल डिफेंस कॉलेज का पाठ्यक्रम पूरा किया है। वह भारतीय वायुसेना के एयर स्टाफ इंस्पेक्शन निदेशालय (डीएएसआई) के प्रमुख भी रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने जापान और दक्षिण कोरिया स्थित भारतीय दूतावासों में रक्षा अताशे के रूप में सेवाएं दी हैं। वह पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ एयर स्टाफ अधिकारी भी रह चुके हैं। एयर मार्शल वालिया को पढ़ने का विशेष शौक है। उनके पास रक्षा और सामरिक अध्ययन में तीन स्नातकोत्तर डिग्रियां हैं। विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2008 में वायु सेना पदक (वीएम) और वर्ष 2018 में अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) से सम्मानित किया गया। वह एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित का स्थान लेंगे, जो 31 अक्टूबर 2026 को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख का पदभार संभालेंगे।

एयर मार्शल वालिया एक अनुभवी लड़ाकू विमान पायलट हैं। उन्हें 3,200 घंटे से अधिक विमान उड़ाने का अनुभव है। अपने लंबे सैन्य करियर के दौरान उन्होंने मिग-27 लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन, टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (टीएसीडीई) और एयर फोर्स स्टेशन बरेली की कमान संभाली है।

इसके अलावा उन्होंने वायुसेना में एयर स्टाफ इंस्पेक्शन के निदेशक के रूप में भी काम किया है। उनके अनुभव में भारत के रक्षा संबंधों से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी शामिल हैं। वह जापान और दक्षिण कोरिया में रक्षा अताशे के पद पर तैनात रह चुके हैं। वहीं, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 42 वर्षों तक भारतीय वायुसेना में सेवाएं देने के बाद 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

बता दें कि एयर मार्शल वालिया की नियुक्ति से पहले सरकार ने वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को अगला वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह 31 अक्टूबर को एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से वायुसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story