महाराष्ट्र: किसान विरोधी बयान पर गायकवाड की घेराबंदी, शिंदे ने दिए कार्रवाई के संकेत, 91 लाख 12 हजार किसानों को पीएम किसान निधि

डिजिटल डेस्क, मुंबई. किसानों की आत्महत्या को लेकर विवादित बयान देने वाले शिवसेना (शिंदे) के विधायक संजय गायकवाड की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार के बाद अब उनकी अपनी पार्टी के नेताओं ने भी उनके बयान पर नाराजगी जताई है। शिवसेना (शिंदे) प्रवक्ता आनंद परांजपे ने गायकवाड के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को इस तरह के असंवेदनशील बयान नहीं देने चाहिए। उपमुख्यमंत्री और शिवसेना (शिंदे) के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे ने भी पार्टी नेताओं को ऐसे बयान देने से बचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गायकवाड के खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं। दरअसल, बुलढाणा के विधायक संजय गायकवाड ने कहा था कि यदि कोई किसान आत्महत्या करता है तो उसके अंतिम संस्कार में कोई शामिल नहीं होना चाहिए। उसके शव को जानवर खाएंगे, तब किसानों को समझ आएगा और वे आत्महत्या नहीं करेंगे। उनके इस बयान से राज्य की राजनीति में विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इसे किसानों का अपमान बताते हुए गायकवाड को पार्टी से निलंबित करने और उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही वडेट्टीवार ने उनकी जीभ छाटने की भी मांग की थी। विवाद बढ़ने के बाद गायकवाड ने सफाई देते हुए कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से हैं और उनके पिता भी खेती करते थे। उनका बयान नशे की लत के कारण परिवार बर्बाद करने वाले लोगों के संदर्भ में था। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया है। हालांकि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्होंने दिल से खेद भी जताया। आनंद परांजपे ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय शिवसेना (शिंदे) हमेशा प्रभावित लोगों की मदद के लिए सबसे आगे रहती है। पार्टी के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों और देशों में भी जरूरतमंदों की सहायता की गई है। केरल में बाढ़, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों को वापस लाने में भी शिवसेना ने मदद की थी। परांजपे ने कहा कि मीनाक्षी शिंदे की वजह से पार्टी की बदनामी हो रही है। उन्हें पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। इस बीच शिवसेना (शिंदे) के वरिष्ठ नेताओं ने भी मीनाक्षी को लेकर नाराजगी जताई है।
महाराष्ट्र के 91 लाख 12 हजार किसानों को पीएम किसान निधि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र के 91 लाख 12 हजार 765 किसानों के बैंक खाते में ऑनलाइन 1 हजार 835 करोड़ रुपए भेजी है। इसके लिए शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम आयोजित किया। प्रधानमंत्री के मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ऑनलाइन शामिल हुए। राज्य के कृषि विभाग के सचिव परिमल सिंग भी उपस्थित थे।
Created On :  
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli

