विवादित बयान का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने संजय राऊत को 17 नवंबर को पेश होने का दिया आदेश, विवादित बयान की वजह से बढ़ी मुश्किल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। मुख्य न्यायाधीश और न्यायपालिका के संबंध में की गई टिप्पणियों से जुड़े एक अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनको 17 नवंबर को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने का आदेश दिया है। न्यायाधीश अरविंद कुमार और न्यायाधीश विपुल एम. पंचोली की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए बुधवार को यह आदेश दिया। पीठ ने निखिल वागले को भी उसी दिन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होने को कहा है।
यह भी पढ़े -चौथे भारत ऊर्जा मंच में प्रधानमंत्री ने दिया उद्घाटन भाषण उन्होंने कहा कि भारत आने वाले समय में अपनी ऊर्जा खपत को लगभग दोगुना करेगा
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबए) ने मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ टिप्पणी के एक मामले में राउत के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बीते 16 अक्टूबर को राउत और वागले को कारण बताओं नोटिस जारी किया था। साथ ही दोनों को अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने से राहत दे दी थी। उल्लेखनीय है कि राऊत ने एक बयान में कहा था कि अल्बानिया ने अपनी देश के सुप्रीम कोर्ट को आग लगा दी थी। राऊत ने इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया के अपने अकाउंट पर साझा किया था। उन्होंने कहा था कि भारत में युवाओं ने अब तक संयम बरता है, सरकार को इसके लिए उनका आभार मानना चाहिए।
Created On :  
