अजमेर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपियों के साथ 6 मोटरसाइकिल बरामद

अजमेर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपियों के साथ 6 मोटरसाइकिल बरामद
राजस्थान के अजमेर शहर में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल भी बरामद की।

अजमेर, 25 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान के अजमेर शहर में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल भी बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण उर्फ शुभम, मोहम्मद अली उर्फ मुड़िया और मोनीश उर्फ राहुल के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी बेरोजगार हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी प्रवीण के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मोहम्मद अली पर विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह शहर और आसपास के इलाकों में लंबे समय से सक्रिय था और सुनसान जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। फिलहाल आरोपी मोनीश उर्फ राहुल से गहन पूछताछ जारी है, जिससे अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

पूरे मामले का खुलासा सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने किया। इस सफल कार्रवाई में कोतवाली थाना के कांस्टेबल गोवर्धन चौधरी की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय अन्य गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

मामले को लेकर नॉर्थ अजमेर के सीओ शिवम जोशी ने बताया कि सभी आरोपी बेरोजगार और नशे के आदी हैं। इसलिए ये लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चुराते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीण उर्फ शुभम के खिलाफ पहले से चोरी के 3 केस और मोहम्मद अली उर्फ मुड़िया के ऊपर 2013 से लगभग 8 केस चोरी और नकबजनी के दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग टीमों का गठन कर 21 मार्च को दर्ज मुकदमे पर कार्रवाई की गई है।

पुलिस कार्रवाई में अलग-अलग स्थान से तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं, एक मुकदमा 21 फरवरी को दर्ज हुआ था, जिसमें एक मोटरसाइकिल की चोरी का रिपोर्ट दर्ज था। पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरणों में 6 बाइक और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 10:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story