अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 मई से चीन की राजकीय यात्रा करेंगे
बीजिंग, 11 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा करेंगे।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने 11 मई को आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले वर्ष अक्टूबर में बुसान में हुई बैठक के बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच यह दूसरी आमने-सामने की मुलाकात होगी। साथ ही, पिछले नौ वर्षों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली चीन यात्रा है।
कुओ च्याखुन ने कहा, “राष्ट्रपति शी चिनफिंग और राष्ट्रपति ट्रंप चीन-अमेरिका संबंधों के साथ-साथ विश्व शांति और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श करेंगे। राष्ट्राध्यक्षों के स्तर की कूटनीति चीन-अमेरिका संबंधों में रणनीतिक मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण और अपरिहार्य भूमिका निभाती है।”
उन्होंने कहा कि चीन समानता, सम्मान और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों को बनाए रखते हुए अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने, मतभेदों को सुलझाने तथा बदलती वैश्विक परिस्थितियों में अधिक स्थिरता और निश्चितता लाने के लिए मिलकर काम करने को तैयार है।
वहीं, चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 10 मई को चीन-अमेरिका व्यापारिक वार्ता के बारे में संवाददाता के सवाल का जवाब दिया।
संवाददाता ने पूछा कि सूचना के अनुसार चीन और अमेरिका जल्द ही अगले चरण की व्यापारिक वार्ता करेंगे। क्या वाणिज्य मंत्रालय के पास कोई ताजा जानकारी है?
प्रवक्ता ने कहा कि चीन और अमेरिका की सहमति के अनुसार चीनी उप प्रधानमंत्री ह लीफंग 12 और 13 मई को दक्षिण कोरिया जाकर अमेरिका के साथ व्यापारिक वार्ता करेंगे। दोनों पक्ष शीर्ष नेताओं के बीच बुसान में हुई बैठक और कई फोन वार्ता में मिली सहमति के अनुसार एक दूसरे के दिलचस्पी वाले आर्थिक व व्यापारिक मुद्दों पर वार्ता करेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 May 2026 10:36 PM IST












