थ्येनचो-10 कार्गो अंतरिक्ष यान चीनी अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक जुड़ा

थ्येनचो-10 कार्गो अंतरिक्ष यान चीनी अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक जुड़ा
चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक और सफल कार्गो मिशन पूरा किया है। थ्येनचो-10 कार्गो अंतरिक्ष यान ने सोमवार दोपहर 1:11 बजे अंतरिक्ष स्टेशन के थ्यानहे कोर मॉड्यूल के पिछले पोर्ट से सफलतापूर्वक डॉकिंग की। इससे पहले सोमवार सुबह 8:14 बजे वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से इसका सफल प्रक्षेपण किया गया था।

बीजिंग, 11 मई (आईएएनएस)। चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक और सफल कार्गो मिशन पूरा किया है। थ्येनचो-10 कार्गो अंतरिक्ष यान ने सोमवार दोपहर 1:11 बजे अंतरिक्ष स्टेशन के थ्यानहे कोर मॉड्यूल के पिछले पोर्ट से सफलतापूर्वक डॉकिंग की। इससे पहले सोमवार सुबह 8:14 बजे वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से इसका सफल प्रक्षेपण किया गया था।

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, डॉकिंग पूरी होने के बाद यान संयुक्त उड़ान चरण में प्रवेश कर चुका है। आगे चलकर शनचो-21 मिशन का अंतरिक्ष यात्री दल थ्येनचो-10 में प्रवेश करेगा और योजना के अनुसार कार्गो स्थानांतरण सहित अन्य कार्यों को अंजाम देगा।

थ्येनचो-10 के जरिए अंतरिक्ष सूट, अंतरिक्ष यात्रियों के दैनिक उपयोग की वस्तुएं, प्रणोदक पदार्थ और वैज्ञानिक प्रयोगों से जुड़े उपकरण अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचाए गए हैं। यह चीन के अंतरिक्ष स्टेशन के अनुप्रयोग और विकास चरण का पांचवां कार्गो मिशन है।

उल्लेखनीय है कि यह चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान परियोजना का 39वां प्रक्षेपण मिशन है। साथ ही, यह लॉन्ग मार्च श्रृंखला के वाहक रॉकेट की 641वीं उड़ान और थ्येनचो मालवाहक अंतरिक्ष यान का 10वां मिशन है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 May 2026 10:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story