अमेरिकी सरकार ने चीन को एनवीडिया एच200 चिप्स के निर्यात को मंजूरी दी

अमेरिकी सरकार ने चीन को एनवीडिया एच200 चिप्स के निर्यात को मंजूरी दी
अमेरिकी सरकार ने 13 जनवरी को एनवीडिया को चीन में अपने एच200 कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) चिप्स के निर्यात की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद चीन के ग्राहकों को एच200 चिप्स की आपूर्ति दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

बीजिंग, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी सरकार ने 13 जनवरी को एनवीडिया को चीन में अपने एच200 कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) चिप्स के निर्यात की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद चीन के ग्राहकों को एच200 चिप्स की आपूर्ति दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा था कि अमेरिकी सरकार एनवीडिया को चीन को एच200 एआई चिप्स बेचने की अनुमति देगी।

हालांकि, यह बिक्री अमेरिकी वाणिज्य विभाग की मंजूरी और सुरक्षा जांच के तहत होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इन सौदों से अमेरिका को लेनदेन शुल्क के रूप में लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा भी मिलेगा।

एनवीडिया के चेयरमैन और सीईओ जेन्सेन हुआंग पहले ही कई बार कह चुके हैं कि चीन एआई के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा बाजार है। उनका कहना है कि अगले दो से तीन वर्षों में चीन का एआई बाजार 50 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

उन्होंने यह भी साफ कहा है कि इस बाजार को खोना एनवीडिया के लिए बड़ा नुकसान होगा और अमेरिका को यह समझना चाहिए कि एआई की वैश्विक दौड़ में वह अकेला खिलाड़ी नहीं है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story