मध्य प्रदेश 7.30 करोड़ के आभूषण और नकदी से सजे योग माया महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली उत्सव का समापन

देवास, 12 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के देवास जिले के शिवाजी नगर स्थित श्री योग माया महालक्ष्मी मंदिर में छह दिनों से चल रहे दीपावली उत्सव का बीती रात समापन हुआ। दीपावली के अवसर पर मंदिर को करीब 7.30 करोड़ रुपए की नकदी और आभूषणों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंदिर की सजावट में 100 और 500 रुपए के नोटों के साथ सोने-चांदी के आभूषण और विदेशी मुद्राएं भी शामिल थीं।
जानकारी के अनुसार, दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर को नकदी और आभूषण भेंट किए गए थे। इन्हीं से पूरे मंदिर को भव्य रूप दिया गया था। छह दिनों तक श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर सजावट के दर्शन किए।
बता दें कि यह राशि भक्तों की ओर से दी गई थी। लोगों की मंदिर के प्रति आस्था रही और वे लगातार मंदिर में दान कर रहते रहे हैं। इस राशि को कुबेर पोटली के साथ दीपावली उत्सव के समापन के बाद अब वापस लौटाया जाएगा।
मंदिर के विमल शर्मा ने बताया कि श्री योग माया महालक्ष्मी मंदिर में छह दिनों तक दीपावली उत्सव चला है। सजावट के लिए जिन दानदाताओं ने नकदी और आभूषण दिए थे, उत्सव के समापन के बाद उनकी राशि और आभूषण उन्हें वापस लौटाए जाएंगे। साथ ही दानदाताओं को प्रसाद स्वरूप कुबेर की पोटली भी भेंट की जाएगी। छह दिनों तक चले इस अनूठे दीपावली उत्सव का बीती रात विधिवत समापन हुआ।
उन्होंने बताया कि दानदाताओं को 14 नवंबर के बाद राशि वापस सौंपी जाएगी। जिस भी व्यक्ति ने जितनी राशि दी है, उसकी रसीद प्राप्त करने के बाद वह धनराशि उन्हें लौटाई जाएगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
