आनंद बक्शी की पुण्यतिथि पर सुभाष घई की खास पहल, 'व्हिसलिंग वुड्स' में शुरू किया कविता लेखन कोर्स

आनंद बक्शी की पुण्यतिथि पर सुभाष घई की खास पहल, व्हिसलिंग वुड्स में शुरू किया कविता लेखन कोर्स
मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने हाल ही में आनंद बक्शी की पुण्यतिथि पर अपने एक्टिंग स्कूल में कला और कविता लेखन कोर्स का शुभारंभ किया गया। बुधवार को इस आयोजन की कुछ यादगार झलक सोशल मीडिया पर शेयर की।

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने हाल ही में आनंद बक्शी की पुण्यतिथि पर अपने एक्टिंग स्कूल में कला और कविता लेखन कोर्स का शुभारंभ किया गया। बुधवार को इस आयोजन की कुछ यादगार झलक सोशल मीडिया पर शेयर की।

निर्देशक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर आयोजन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। सुभाष ने बताया कि उनके कविता पाठ्यक्रम में कुछ छात्रों ने हिस्सा भी लिया था। सुभाष घई ने लिखा, "मंगलवार को आनंद बक्शी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर व्हिसलिंग वुड्स में कला और कविता लेखन के कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गीतकार इरशाद कामिल थे। उन्होंने कविता लिखने की कला और उसके हुनर के बारे में छात्रों को जानकारी दी। उन्होंने उन 200 छात्रों की सराहना की, जिन्होंने इस कविता पाठ्यक्रम में हिस्सा लिया है। यह कोर्स सलीम आरिफ द्वारा तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों की रचनात्मक समझ को हर क्षेत्र में विकसित करना है।"

उन्होंने आगे लिखा, "छात्रों ने अपनी लिखी कविताएं भी प्रस्तुत कीं, जिसे सुनकर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर इरशाद कामिल, सलीम आरिफ, राकेश बक्शी और असलम हसन का धन्यवाद, जिन्होंने छात्रों को एआई के इस दौर में भी रचनात्मक और कलात्मक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।"

फैंस द्वारा सुभाष की पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। कई यूजर्स कमेंट सेक्शन पर सुभाष की जमकर सराहना कर रहे हैं।

निर्देशक सुभाष घई कई समय से अपने एक्टिंग संस्थान पर फोकस कर रहे हैं। इसकी स्थापना मुक्ता आर्ट्स और फिल्म सिटी मुंबई के सहयोग से की गई थी। यहां अभिनय, निर्देशन, छायांकन, संपादन, संगीत, गेम डिजाइन और फैशन सहित कई विषयों की शिक्षा दी जाती है। हालांकि, निर्देशक के संस्थान के बच्चों ने एक शॉर्ट फिल्म 'रॉकेटशिप' भी रिलीज की थी। असल में, ये शॉर्ट फिल्म छात्रों का प्रोजेक्ट था।

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने इस छात्र प्रोजेक्ट को अपना समर्थन दिया और इसमें 'अदिति' नामक एक मां की मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने बिना किसी गॉडफादर के शून्य से अपना करियर शुरू कर रहे इन छात्रों की मेहनत की सराहना की इस फिल्म का हिस्सा बनना स्वीकार किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 July 2026 12:55 PM IST

Tags

Next Story