अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को मिली राहत, गिरफ्तारी पर 8 जून तक बढ़ी रोक
पटना, 5 जून (आईएएनएस)। बिहार के मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को 8 जून तक बढ़ा दिया है। वकील राजेश कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को न्यायालय से राहत मिली है और उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को 8 जून तक बढ़ा दी गई है।
उन्होंने बताया कि अभियोजन ने कोर्ट की पिछली तिथि को समय लिया था कि एफएसएल में जो वीडियो भेजा गया है, जांच के लिए उसकी रिपोर्ट हमलोग दाखिल करेंगे। न्यायालय ने अभियोजन के अनुरोध पर शुक्रवार की तिथि को निर्धारित किया था, लेकिन अभियोजन की ओर से कोर्ट में एफएसएल में भेजे गए वीडियो की रिपोर्ट पेश नहीं की गई। इसी को लेकर मैंने न्यायालय में विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी कलाकार गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर लगी रोक को आगे बढ़ाने के लिए बेल ग्रांट किया जाए, इसको लेकर बहस की गई।
उन्होंने आगे बताया कि अभी तक अनंत सिंह और गुंजन सिंह के खिलाफ कोई ऐसा सबूत सामने नहीं आया है, जिससे उनपर लगाए गए आरोपित धाराओं में केस साबित हो। बीएनएस की सभी धाराएं, जो इस केस में हैं, वे जमानतीय हैं। वहीं, 27 आर्म्स एक्ट में न कोई रिकवरी है और न ही कोई इस्तेमाल है। इसलिए न्यायालय ने इस केस पर 8 तारीख को आदेश पारित करने के लिए रखा है।
उन्होंने बताया कि गुंजन सिंह और अनंत सिंह पर दर्ज मामले को लेकर पहले से ही अरेस्ट स्टे था, जिसे 8 जून तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, गुड्डु राय के अलावा मामले में शामिल जो तीन अन्य पिटीशनर थे, उन्हें भी कोर्ट ने नो कोर्टशिप की सुविधा दी है।
बता दें कि यह पूरा मामला गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें अश्लील नृत्य और हथियारों का प्रदर्शन दिखाया गया। इस घटना के संबंध में विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 Jun 2026 7:50 PM IST












