एपेक के वित्त मंत्रियों की बैठक से कई परिणाम निकले हांगकांग के वित्त सचिव पॉल छान मो-पो

एपेक के वित्त मंत्रियों की बैठक से कई परिणाम निकले हांगकांग के वित्त सचिव पॉल छान मो-पो
एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन (एपेक) के वित्त मंत्रियों की 33वीं बैठक हाल ही में चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में संपन्न हुई।

बीजिंग, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन (एपेक) के वित्त मंत्रियों की 33वीं बैठक हाल ही में चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में संपन्न हुई।

हांगकांग के वित्त सचिव पॉल छान मो-पो ने चाइना मीडिया ग्रुप के रिपोर्टर को दिए साक्षात्कार में कहा कि एपेक वित्त मंत्रियों की बैठक सफल रही और इससे कई परिणाम निकले।

इस बैठक में 'एपेक वित्त मंत्रियों का संयुक्त वक्तव्य 2026' और 'एशिया-प्रशांत क्षेत्र में डिजिटल अवसंरचना के वित्तपोषण पर नीति वक्तव्य' को अपनाया गया, जिसने एशिया-प्रशांत अर्थव्यवस्थाओं के बीच वित्तीय सहयोग को गहरा करने का मार्ग प्रशस्त किया।

साथ ही इस बैठक में 'लोगों के आजीविका विकास का समर्थन करना और लोगों में निवेश करना: एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सतत् विकास को बढ़ावा देने के लिए राजकोषीय नीति रिपोर्ट' और 'एशिया-प्रशांत क्षेत्र में समावेशी वित्त नवाचार प्रथाओं के केस स्टडी' जैसे परिणाम दस्तावेज भी तैयार किए गए, और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में युवा वित्तीय प्रतिभाओं के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना जारी रखने पर सहमति बनी।

पॉल छान ने यह भी कहा कि एपेक वित्त मंत्रियों की बैठक सफल रही, और कई परिणाम प्राप्त हुए, जिससे हांगकांग में 'एक देश, दो प्रणाली' सिद्धांत के अद्वितीय लाभों को और अधिक उजागर किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story