बॉलीवुड को मुंबई से बाहर ले जाने की कोशिश सरकार की विफलता हर्षवर्धन सपकाल

बॉलीवुड को मुंबई से बाहर ले जाने की कोशिश सरकार की विफलता हर्षवर्धन सपकाल
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने राज्य की कानून व्यवस्था और सिने वर्कर्स से जुड़े विवाद को लेकर महायुति सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री को असुरक्षित महसूस होना गृह विभाग और मुख्यमंत्री की विफलता का सीधा प्रमाण है। सपकाल ने वायरल ऑडियो क्लिप, ट्रिपल इंजन सरकार में गैंगवार और 500 करोड़ के लेन-देन के आरोपों को लेकर भी सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए।

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने राज्य की कानून व्यवस्था और सिने वर्कर्स से जुड़े विवाद को लेकर महायुति सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री को असुरक्षित महसूस होना गृह विभाग और मुख्यमंत्री की विफलता का सीधा प्रमाण है। सपकाल ने वायरल ऑडियो क्लिप, ट्रिपल इंजन सरकार में गैंगवार और 500 करोड़ के लेन-देन के आरोपों को लेकर भी सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, "ऑल इंडिया सिने वर्कर्स जो मांग कर रहे हैं, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मगर उनकी जो मांग है, वह सीधा-सीधा राज्य की लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था की तरफ इशारा करती है। इस राज्य के जो गृह मंत्री हैं, जो मुख्यमंत्री भी हैं, उन पर किसी भी प्रकार का विश्वास अब रहा नहीं है। इसके साथ-साथ इन तमाम अपराधियों को कहीं न कहीं गृह विभाग से और मुख्यमंत्री की तरफ से बल मिल रहा है। इस प्रकार की आशंका भी इसके माध्यम से व्यक्त की जा रही है।"

उन्होंने कहा कि मुंबई से बॉलीवुड को बाहर ले जाने का मतलब पूरी तरह से राज्य सरकार का फेलियर है।

एक अन्य सवाल के जवाब में हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले कहा था कि हम मुंबई से बॉलीवुड को उत्तर प्रदेश में लेकर जाएंगे। क्या उनकी उस टिप्पणी को बल देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राजनीति की जा रही है? क्या लोगों को निशाना बनाया जा रहा है? क्या इस एंगल से भी जांच नहीं हो सकती?

एकनाथ शिंद से संबंधित कथित वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि इनके पास कोई राजनीतिक सभ्यता नहीं है। गठबंधन का केवल एक ही उद्देश्य है, सत्ता, सत्ता और सत्ता।

उन्होंने कहा कि यह तथाकथित ट्रिपल इंजन सरकार है। सरकार के भीतर जो गैंगवार चल रही है, उसके नतीजे बाहर भी देखने को मिल रहे हैं। इसी गैंगवार की एक कड़ी के रूप में माफिया यहां हमले कर रहा है। बेखौफ होकर घूम रहा है। हत्याएं हो रही हैं।

हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि 500 करोड़ रुपए की बात बहुत गंभीर है। इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी किस प्रकार ध्रुवीकरण की राजनीति करती है, यह तमाम बातें भी इस रिकॉर्डिंग के माध्यम से सामने आई हैं। इसलिए उनका चरित्र और उनका उद्देश्य अब सबके सामने आ चुका है।

एक अन्य मामले को लेकर उन्होंने कहा कि नौटंकी करना उनका काम है। सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। आखिर वे कौन होते हैं किसी स्थान पर जाकर तमाशा करने वाले? दूसरी बात, वे लंबे समय से घुसपैठिए कहते आ रहे हैं तो आखिर कितने घुसपैठिए निकले? 12 साल में कितने घुसपैठियों को पकड़कर देश के बाहर भेजा गया? ये सारे सवाल हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि लातूर में सूखे के हालात हैं। मार्च तक वहां की स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। लातूर में एक ऐसा मामला भी सामने आया है जहां लोग पानी के विवाद को लेकर परेशान दिखाई दिए और प्रशासनिक दफ्तरों तक विवाद पहुंच गया। सूखे की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है और सरकार के पास राहत को लेकर कोई ठोस योजना दिखाई नहीं देती। इसी वजह से हालात और बदतर होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग ये आरोप लगा रहे हैं, उनके पास वास्तव में कोई बड़ा खुलासा करने वाली जानकारी है और उन्होंने उससे जुड़ा पूरा ब्योरा सार्वजनिक कर दिया तो सरकार के भीतर बैठे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। उनका वास्तविक चेहरा जनता के सामने आ सकता है। इसी आशंका के कारण यह भी कहा जा रहा है कि उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

सीजेपी के 1 नवंबर के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि ये राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, उसी स्तर पर इसका आयोजन होगा। हर जिले से लोग इसमें सम्मिलित हो रहे हैं। कुछ लोग मुंबई में भी उसकी प्रकार का एक सपोर्टिव आंदोलन कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story