बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भाजपा उम्मीदवार सुदीप्ता दास के समर्थन में एक रोड शो किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। यह रोड शो नोआपारा पुलिस स्टेशन से शुरू होकर कांचरापाड़ा बाग मोड़ तक गया।

उत्तर 24 परगना, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भाजपा उम्मीदवार सुदीप्ता दास के समर्थन में एक रोड शो किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। यह रोड शो नोआपारा पुलिस स्टेशन से शुरू होकर कांचरापाड़ा बाग मोड़ तक गया।

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र जाएंगे। प्रधानमंत्री को हर जगह जाने का अधिकार है। दीदी को इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। पूरी दुनिया ने देखा कि बंगाल की पर्यटन क्षमता बढ़ गई है। जब प्रधानमंत्री असम आते हैं तो मैं खुले दिल से उनका स्वागत करता हूं। दीदी, जो कुछ भी बंगाल के लिए अच्छा होता है, वह उसका विरोध करती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने झालमुड़ी खाया तो पूरा देश झालमुड़ी पर फिदा हो गया है। यह बंगाल के लिए अच्छा हुआ या नहीं हुआ। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा कि नहीं। ऐसे में ममता दीदी, प्रधानमंत्री का विरोध नहीं कर रही हैं, वो बांग्ला का विरोध कर रही हैं।

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में एक समय ऐसा था, जब चुनावों के दौरान काफी अफरा-तफरी मची रहती थी, लेकिन आज असम में चुनाव एक उत्सव की तरह है। मेरा मानना ​​है कि बंगाल में चुनाव का दूसरा चरण भी एक उत्सव जैसा ही है। यही वजह है कि पहले चरण में अच्छी वोटिंग हुई। कोई अफरा-तफरी नहीं मची, लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया, इसीलिए दूसरे चरण में लोगों का उत्साह दोगुना हो गया है।

सीएम सरमा ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और भाजपा को 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

23 अप्रैल को भी हिमंता बिस्वा सरमा ने उत्तर 24 परगना के बोंगागांव निर्वाचन क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा था कि मतुआ समाज ने शुरुआत से ही भाजपा का साथ दिया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस बार भी मतुआ समाज भाजपा के साथ है। मछली खाने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि असम में भाजपा की सरकार है। असम में भी लोग मांस-मछली खाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो ममता बनर्जी से ज्यादा मांस खा जाऊंगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 April 2026 10:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story