आरआर बनाम एसआरएच जयपुर में जो कोई नहीं कर सका, वो राजस्थान रॉयल्स ने कर दिखाया

आरआर बनाम एसआरएच जयपुर में जो कोई नहीं कर सका, वो राजस्थान रॉयल्स ने कर दिखाया
आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 228 रन बनाए। जयपुर के इस मैदान पर यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

जयपुर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 228 रन बनाए। जयपुर के इस मैदान पर यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आईपीएल 2025 में सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलते हुए पंजाब किंग्स ने 5 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए थे, जो इस मुकाबले से पहले इस ग्राउंड का सर्वाधिक टोटल था। आरआर का यह पहली पारी में खेलते हुए भी सबसे बड़ा स्कोर है। राजस्थान रॉयल्स ने साल 2022 में बनाए गए 2 विकेट खोकर 222 रन के अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। राजस्थान रॉयल्स का यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 112 रन जोड़े। जुरेल ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए। वहीं, वैभव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वैभव ने 37 गेंदों में 278 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 103 रन बनाए। अपनी इस पारी में वैभव ने 5 चौके और 12 छक्के लगाए।

डोनोवन फेरेरा ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 33 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, कप्तान रियान पराग एक बार फिर फ्लॉप रहे और सिर्फ 7 रन ही बना सके। वहीं, शिमरोन हेटमायर 10 गेंदों में महज 11 रन ही बना सके। रवींद्र जडेजा 4 और जोफ्रा आर्चर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में एसआरएच की तरफ से ईशान मलिंगा ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि प्रफुल्ले हिंगे, पैट कमिंस और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट चटकाया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 April 2026 10:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story