अगर हम कैच छोड़ेंगे तो लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकते वेणुगोपाल राव

अगर हम कैच छोड़ेंगे तो लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकते वेणुगोपाल राव
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने माना कि कैच छोड़ने और खराब गेंदबाजी की वजह से उनकी टीम को आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। राव ने केएल राहुल की नाबाद 152 रनों की शानदार पारी की सराहना की, और आगे के मुकाबलों में गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने माना कि कैच छोड़ने और खराब गेंदबाजी की वजह से उनकी टीम को आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। राव ने केएल राहुल की नाबाद 152 रनों की शानदार पारी की सराहना की, और आगे के मुकाबलों में गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए। हालांकि, पंजाब किंग्स की तरफ से प्रभसिमरन और प्रियांश आर्या की सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में ही 116 रन जोड़े। इसके साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों पर नाबाद 71 रनों की शानदार पारी खेलकर पंजाब किंग्स को ऐतिहासिक जीत दिलाई। पंजाब किंग्स ने 7 गेंद शेष रहते हुए ही दिल्ली कैपिटल्स से मिले 265 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

प्रभसिमरन को शुरुआत में जीवनदान देने के अलावा, अय्यर को करुण नायर ने आखिर में पांच गेंदों के अंदर दो बार जीवनदान भी दिया, जिसका खामियाजा दिल्ली कैपिटल्स को भुगतना पड़ा। राव ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हां, मैं कह सकता हूं कि आज हमने 2 नहीं, लगभग 6 कैच छोड़े। देखिए, जब आप अहम समय पर बल्लेबाजों का कैच छोड़ते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि हम इस तरह के मैच जीत पाएंगे। प्रभसिमरन, प्रियांश आर्य और श्रेयस जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ मिले मौकों का हमें फायदा उठाना चाहिए था।अगर हम कैच छोड़ते हैं, तो हम डिफेंड नहीं कर पाएंगे।”

राव ने सबसे पहले केएल राहुल को टीम को इतने बड़े स्कोर तक पहुंचाने का श्रेय दिया। “देखिए, 264 रन बनाने और टारगेट देने के बाद भी हम डिफेंड नहीं कर पाए। सबसे पहले, श्रेय केएल को जाता है, जिन्होंने हमें इतने बड़े स्कोर तक पहुंचाया। कोई नहीं जानता कि पिच कैसा बर्ताव कर रही थी, लेकिन वह बॉल को अच्छे से हिट करते रहे। जिस तरह से वह आखिरी ओवर तक खेले उनको सलाम है।"

"राहुल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। इससे भी जरूरी बात यह है कि इस फॉर्मेट में आप रिलैक्स नहीं कर सकते। उन्होंने एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर जिम्मेदारी ली और आपने इस सीजन में देखा कि वह क्या लेकर आते हैं। मैं उनके लिए खुश हूं। हम जीत नहीं पाए, लेकिन हम अगले मैच में मजबूती से वापसी करेंगे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 April 2026 11:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story