असम में जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया सर्बानंद सोनोवाल

असम में जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया सर्बानंद सोनोवाल
असम विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई साबित हो सकता है। दस साल से सत्ता में रहने के बाद भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि जनता भाजपा के 10 वर्षों के शासन से त्रस्त हो चुकी है और इस बार वह कांग्रेस को मौका देगी।

धेमाजी, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई साबित हो सकता है। दस साल से सत्ता में रहने के बाद भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि जनता भाजपा के 10 वर्षों के शासन से त्रस्त हो चुकी है और इस बार वह कांग्रेस को मौका देगी।

भाजपा ने चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल रविवार को धेमाजी क्षेत्र में थे, जहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि एनडीए के शासन में उत्तरी तट का कायाकल्प लगातार लोगों का दिल जीत रहा है। लोगों का विश्वास पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार पर है। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने असम को अवैध अप्रवासियों की पकड़ से मुक्त कराने का संकल्प लिया है।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हमारी 'डबल-इंजन' सरकार पर लोगों का गहरा विश्वास यह सुनिश्चित करता है कि एनडीए तीसरी बार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत की ओर अग्रसर है।

मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह से चुनाव प्रचार के दौरान लोगों का प्यार, समर्थन मिल रहा है, उससे एक चीज तो स्पष्ट है कि जनता ने तीसरी बार भाजपा को सत्ता में लाने का फैसला कर लिया है।

उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की सरकार ने जनता के हित में विकास कार्य किए। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिला है। भाजपा ने जनता के लिए जो कुछ भी किया है, वह क्रांतिकारी रहा है और जनता हमारे काम से विशेष रूप से प्रेरित हुई है।

धेमाजी में जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धेमाजी पूरी मजबूती से एनडीए के साथ खड़ा है। यहां से भाजपा के प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद मांगते समय, मुझे लोगों का जबरदस्त प्यार देखने को मिला। पीएम मोदी के नेतृत्व में शांति और प्रगति की निरंतर यात्रा ने हर किसी का दिल जीत लिया है, जिससे एनडीए के लिए तीसरी बार ऐतिहासिक जनादेश मिलना तय हो गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 4:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story