कतर एयरवेज ने भारत के लिए अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की

कतर एयरवेज ने भारत के लिए अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की
कतर की राजधानी दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण परामर्श जारी किया। दूतावास ने सभी से सख्ती से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। कतर की राजधानी दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण परामर्श जारी किया। दूतावास ने सभी से सख्ती से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

दूतावास ने समाज की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए साझा जिम्मेदारी निभाने पर विशेष जोर दिया है। लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी की गई सलाह और दिशा-निर्देशों का पालन करें। साझा ज‍िम्मेदारी के सिद्धांत को इस तरह से मजबूत किया जाना चाहिए, जिससे समाज की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने में योगदान मिले।

कतर एयरवेज 15 अप्रैल तक की अवधि के लिए भारत में 10 जगहों के लिए सीमित, गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित कर रही है। एयरलाइन ने 16 अप्रैल से 15 जून तक भारत में 11 जगहों के लिए और उड़ानों की घोषणा की है।

दोहा में भारतीय स्कूलों ने शिक्षा और उच्च शिक्षा मंत्रालय की मंजूरी और दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्यक्ष कक्षाएं शुरू कर दी हैं। सभी भारतीय स्कूलों के साथ-साथ छात्रों और अभिभावकों को कतर के अधिकारियों की ओर से जारी सार्वजनिक सुरक्षा दिशा-निर्देशों और शैक्षणिक संस्थानों के भीतर प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए, ताकि सभी के लिए सुरक्षित शिक्षण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

जेईई (मेन) सत्र 2 वर्तमान में दोहा में आयोजित किया जा रहा है। दूतावास राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) और कतर में संबंधित संस्थानों के समन्वय से परीक्षा के सुचारू संचालन की देखरेख कर रहा है। दूतावास नीट के लिए भी एनटीए के संपर्क में है, जो मई 2026 में आयोजित की जाएगी। भारतीय स्कूलों या परीक्षाओं से संबंधित किसी भी प्रश्न या चिंता के लिए दूतावास के शिक्षा विंग से संपर्क किया जा सकता है।

दूतावास भारतीय सामुदायिक संगठनों और सामुदायिक नेताओं के साथ नियमित संपर्क में है। राजदूत ने रविवार को तीन शीर्ष भारतीय सामुदायिक संगठनों, अर्थात आईसीसी, आईसीबीएफ और आईबीपीसी के अध्यक्षों के साथ समुदाय से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। दूतावास की 24X7 हेल्पलाइन +974-55647502 और 55362508 पर उपलब्ध हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 10:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story