आईपीएल 2026 'एक सीजन बनाने में समय लगता है', एलएसजी की जीत पर मालिक गोयनका का संदेश

आईपीएल 2026 एक सीजन बनाने में समय लगता है, एलएसजी की जीत पर मालिक गोयनका का संदेश
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में जीत का खाता खोला। इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 5 विकेट से मुकाबला अपने पक्ष में किया। जीत के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने टीम के धैर्य और सामूहिक विश्वास पर जोर दिया। उनका मानना है कि इस तरह के प्रदर्शन एक सफल सीजन बनाने की प्रक्रिया को दर्शाते हैं।

हैदराबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में जीत का खाता खोला। इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 5 विकेट से मुकाबला अपने पक्ष में किया। जीत के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने टीम के धैर्य और सामूहिक विश्वास पर जोर दिया। उनका मानना है कि इस तरह के प्रदर्शन एक सफल सीजन बनाने की प्रक्रिया को दर्शाते हैं।

रविवार को खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इस पारी में हेनरिक क्लासेन ने 62 रन, जबकि नितीश रेड्डी ने 56 रन टीम के खाते में जोड़े। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस पारी में कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 68 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 45 रन का योगदान दिया।

जीत के बाद संजीव गोयनका ने कहा कि लंबे टूर्नामेंट में सफल अभियान तैयार करने के लिए समय और टीम के भीतर विश्वास बेहद जरूरी होता है। उन्होंने दबाव की परिस्थितियों में टीम के प्रदर्शन का श्रेय लीडरशिप ग्रुप और खिलाड़ियों के बीच स्पष्टता को दिया। उन्होंने यह भी माना कि यह जीत उत्साहजनक जरूर है, लेकिन टीम का ध्यान आगे भी लगातार सुधार करते हुए टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने पर ही बना रहेगा।

गोयनका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "एक सीजन बनाने में समय, धैर्य और सामूहिक विश्वास लगता है। आज इन तीनों की झलक मिली। कप्तान ने लय तय की, और टीम ने स्पष्टता और अनुशासन के साथ उसका पालन किया। यही तालमेल एक टीम को आगे बढ़ने में मदद करता है। यह एक कदम है, और अभी लंबा सफर तय करना बाकी है। मिले समर्थन के लिए आभारी हूं। हम यहां से आगे बढ़ते रहेंगे।"

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपना अगला मुकाबला गुरुवार को ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से खेलेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 10:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story