असमानता के उन्मूलन और विकास के अधिकार पर जिनेवा में चीन की पहल
बीजिंग, 15 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र के दौरान, चीनी मानवाधिकार विकास सोसायटी ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 'असमानता को खत्म करना और विकास के अधिकार की प्राप्ति को बढ़ावा देना' विषय पर एक सह-कार्यक्रम आयोजित किया। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में चीन सहित विभिन्न देशों के मानवाधिकार विशेषज्ञों और विद्वानों ने भाग लिया।
बैठक में उपस्थित विशेषज्ञों ने वर्तमान वैश्विक आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय संकटों के संदर्भ में इस बात पर गहन विचार-विमर्श किया कि किस प्रकार नवाचारपूर्ण दृष्टिकोणों के माध्यम से सभी के लिए विकास के अधिकार को साकार किया जा सकता है।
उन्होंने इस बात पर बल दिया कि समान अवसर ही विकास के अधिकार की प्राप्ति का मूल आधार है।
विशेषज्ञों ने चीन की 'वैश्विक विकास पहल' का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल 'समावेशिता और साझी समृद्धि' के सिद्धांत के माध्यम से समान विकास अधिकारों की अवधारणा को और अधिक गहराई प्रदान करती है।
कार्यक्रम के अंत में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहयोग को और प्रबल करने, संरचनात्मक असमानताओं को दूर करने तथा एक समावेशी, लचीली और टिकाऊ वैश्विक शासन प्रणाली के निर्माण के लिए संयुक्त प्रयास करने का आह्वान किया गया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 March 2026 5:44 PM IST












