आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा भोसले को शनिवार को कार्डियक अरेस्ट आया है। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा भोसले को शनिवार को कार्डियक अरेस्ट आया है। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। डॉ. समदानी ने बताया कि आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद तुरंत अस्पताल लाया गया। फिलहाल, उनका इलाज अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में चल रहा है।

आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और अनुभवी गायिकाओं में से एक हैं। उन्होंने छह दशकों से अधिक समय तक फिल्मों में गायकी की है और हजारों गीतों को अपनी अनोखी आवाज दी है। लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मोहित किया है।

उनके स्वास्थ्य की खबर सुनकर फिल्म और संगीत जगत में चिंता की लहर दौड़ गई है। प्रशंसक और सहकर्मी सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। ब्रीच कैंडी अस्पताल ने अभी तक आशा भोसले की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है, जहां डॉक्टरों की एक पूरी टीम लगातार उनके स्वास्थ्य को मॉनिटर कर रहे हैं।

आशा भोसले को पिछले कुछ सालों में उम्र के कारण स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे अभी भी सक्रिय हैं और संगीत कार्यक्रमों में शामिल होती रहती हैं।

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि आशा भोसले की स्थिति स्थिर होने पर आगे की जानकारी दी जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 10:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story