सीएसके बनाम डीसी शतक के साथ सैमसन ने खत्म किया 14 साल का सूखा, ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

सीएसके बनाम डीसी शतक के साथ सैमसन ने खत्म किया 14 साल का सूखा, ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है। संजू सैमसन ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। संजू ने शतक लगाने के साथ ही 14 साल का सूखा खत्म किया।

चेन्नई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है। संजू सैमसन ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। संजू ने शतक लगाने के साथ ही 14 साल का सूखा खत्म किया।

संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 115 रनों की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस पारी में संजू ने 205 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 15 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का चौथा और चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में पहला शतक लगाया। संजू इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए शतक लगाने वाले महज दूसरे बल्लेबाज हैं। सैमसन से पहले सीएसके की ओर से डीसी के खिलाफ मुरली विजय ने साल 2012 में शतक लगाया था। संजू ने आईपीएल में सीएसके की ओर से चौथी सबसे बड़ी पारी खेली।

संजू सैमसन आईपीएल में केएल राहुल के बाद महज दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस लीग में तीन फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए शतक लगाया है। सैमसन इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की तरफ से खेलते हुए भी आईपीएल में शतक लगा चुके हैं। सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर 113 रनों की साझेदारी निभाई, जो सीएसके बनाम डीसी मुकाबले में किसी भी विकेट के लिए की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

सैमसन की शतकीय पारी के बूते पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 बनाए, जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम का इस लीग में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आयुष म्हात्रे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 59 रन बनाए और वह रिटायर्ड आउट हुए। वहीं, अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 10 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 20 रन बनाए। गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने चटकाया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 10:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story