अशोक खरात मामले पर भाजपा नेता का बयान, बोले-पीड़ितों को मिलेगा न्याय, होगी सख्त कार्रवाई
नंदुरबार, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में चर्चित अशोक खरात उर्फ 'भोंदू बाबा' मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता विजय चौधरी ने इस मामले को बेहद संवेदनशील बताते हुए कहा कि इसमें राजनीति नहीं की जानी चाहिए। पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिलेगा।
विजय चौधरी ने आईएएनएस से कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस पूरे मामले पर गंभीरता से नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए।
उन्होंने कहा, "जो पीड़ित महिलाएं हैं, जिनके साथ अन्याय हुआ है, जिन्हें ठगा गया है और फंसाया गया है, उन्हें न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।"
विजय चौधरी ने कहा कि कुछ विपक्षी नेता इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे समय में सभी को मिलकर पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए, न कि राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ना चाहिए।
गौरतलब है कि अशोक खरात का मामला नासिक से जुड़ा एक बड़ा आपराधिक प्रकरण है। अशोक बाद में 'बाबा' और ज्योतिषी बन GYAA
उन पर कई महिलाओं के दुष्कर्म और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद यह मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया।
इस मामले ने राज्य में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
विजय चौधरी भाजपा महाराष्ट्र के प्रदेश महामंत्री हैं। इसके साथ ही वे उत्तर महाराष्ट्र के संगठन मंत्री और भाजपा मुख्यालय (महाराष्ट्र) के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वे नंदुरबार जिले से ताल्लुक रखते हैं और वहां भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   3 April 2026 1:25 PM IST












