अशोक मुस्तापुरे का विपक्ष पर निशाना, इंडिया गठबंधन की बैठक को बताया 'फ्लॉप'

अशोक मुस्तापुरे का विपक्ष पर निशाना, इंडिया गठबंधन की बैठक को बताया फ्लॉप
तेलंगाना भाजपा के प्रवक्ता अशोक मुस्तापुरे ने सोमवार को दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक और चुनाव आयोग पर उठाए गए सवालों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने विपक्ष के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है और उसे स्वतंत्र रूप से काम करते रहना चाहिए। एसआईआर प्रक्रिया मतदाता सूची की शुद्धि के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए ये होते रहना चाहिए।

हैदराबाद, 8 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना भाजपा के प्रवक्ता अशोक मुस्तापुरे ने सोमवार को दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक और चुनाव आयोग पर उठाए गए सवालों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने विपक्ष के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है और उसे स्वतंत्र रूप से काम करते रहना चाहिए। एसआईआर प्रक्रिया मतदाता सूची की शुद्धि के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए ये होते रहना चाहिए।

अशोक मुस्तापुरे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि विपक्षी गठबंधन की यह बैठक पूरी तरह 'फ्लॉप' रही। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा यह कहना कि वे चीफ जस्टिस को पत्र लिखेंगे और एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया से अन्याय हो रहा है, यह दर्शाता है कि विपक्ष एक राजनीतिक बहाना खोजने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि चुनावी हार या संभावित हार से बचने के लिए ऐसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर बदलाव का संकेत दिया है, जबकि उन्होंने राज्य सरकार पर भी टिप्पणी की। मुस्तापुरे के अनुसार, विपक्षी दल विशेषकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी मिलकर इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह वर्षों से चली आ रही एक नियमित प्रक्रिया है, जो कांग्रेस शासन के दौरान भी लागू रही थी। उनके अनुसार, इसे जारी रखना जरूरी है, क्योंकि यह वोटर लिस्ट की शुद्धता और चुनावी पारदर्शिता सुनिश्चित करता है।

मुस्तापुरे ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे कार्य सही दिशा में हैं और इसमें किसी प्रकार की हस्तक्षेप या संदेह की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल अपनी राजनीतिक असहजता को छिपाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Jun 2026 11:09 PM IST

Tags

Next Story