'एशिया पैसिफिक रेल- 2026' में चीनी कंपनियों ने दिखाई आधुनिक रेल तकनीक

एशिया पैसिफिक रेल- 2026 में चीनी कंपनियों ने दिखाई आधुनिक रेल तकनीक
एशिया पैसिफिक रेल 2026 प्रदर्शनी का उद्घाटन 6 मई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुआ। इस प्रदर्शनी में रेलवे और रेल ट्रांजिट क्षेत्र की 200 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। इनमें सीआरआरसी और सीआरएचआईसी (चाइना रेलवे हाई-टेक इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन) जैसी कई प्रमुख चीनी कंपनियां शामिल रहीं।

बीजिंग, 7 मई (आईएएनएस)। एशिया पैसिफिक रेल 2026 प्रदर्शनी का उद्घाटन 6 मई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुआ। इस प्रदर्शनी में रेलवे और रेल ट्रांजिट क्षेत्र की 200 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। इनमें सीआरआरसी और सीआरएचआईसी (चाइना रेलवे हाई-टेक इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन) जैसी कई प्रमुख चीनी कंपनियां शामिल रहीं।

इन कंपनियों ने हाई-स्पीड ट्रेनों, शहरी रेल ट्रांजिट उपकरणों और नई ऊर्जा आधारित रेल वाहनों सहित अपनी उन्नत तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन किया।

उद्घाटन समारोह में थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री पीफाट राचाकिटप्रकान ने कहा कि थाईलैंड रेलवे नेटवर्क के विकास को बेहद महत्व देता है। देश अपनी रेलवे प्रणाली के आधुनिकीकरण और स्मार्ट उन्नयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनका लक्ष्य एक ऐसी एकीकृत यात्री और माल परिवहन प्रणाली तैयार करना है, जो सुविधाजनक, सुरक्षित, कुशल और किफायती हो।

उन्होंने कहा कि थाई परिवहन मंत्रालय घरेलू और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ सहयोग को और मजबूत करेगा। साथ ही, क्षेत्रीय रेलवे नेटवर्क निर्माण में सरकार और उद्योगों के बीच साझेदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने परिवहन क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा और हरित नवाचार तकनीकों के उपयोग को बढ़ाने तथा कम कार्बन उत्सर्जन और सतत विकास के लक्ष्यों की दिशा में लगातार आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता भी जताई।

सीआरआरसी के प्रदर्शनी स्टॉल पर नई ऊर्जा से चलने वाले लोकोमोटिव और हाइड्रोजन ऊर्जा आधारित शहरी रेलगाड़ियों ने विशेष ध्यान आकर्षित किया। इन उत्पादों ने रेल परिवहन उपकरणों के क्षेत्र में कंपनी की नवीनतम तकनीकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया।

वहीं, लंबे समय से इस प्रदर्शनी में भाग ले रही चाइना रेलवे शानहाइगुआन ब्रिज ग्रुप कंपनी ने उच्च-प्रदर्शन वाले टर्नआउट उत्पाद पेश किए। ये उत्पाद रेल परिवहन अवसंरचना के लिए विभिन्न तकनीकी और व्यावहारिक समाधान उपलब्ध कराते हैं।

बता दें कि दो दिवसीय इस प्रदर्शनी के दौरान रेल परिवहन उपकरणों के डिजिटल और बुद्धिमान परिवर्तन तथा हरित विकास जैसे विषयों पर कई सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 9:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story