दर्दनाक हादसे: खामगांव-शेगांव मार्ग में बाइक सवार की मौके पर मौत, दूसरी घटना में युवक ने तोड़ा दम और महिला की हालत गंभीर

खामगांव-शेगांव मार्ग में बाइक सवार की मौके पर मौत, दूसरी घटना में युवक ने तोड़ा दम और महिला की हालत गंभीर
  • मंगल कार्यालय के समीप हादसे में एक दुपहिया चालक की घटनास्थल पर ही मौत
  • नए बायपास पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत, महिला गंभीर

Khamgaon News. खामगांव-शेगांव मार्ग पर मंगल कार्यालय के समीप गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक दुपहिया चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा दुपहिया और चारपहिया वाहन की आमने-सामने भिड़ंत से हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुपहिया वाहन क्रमांक एमएच 27 एम 2462 तथा चारपहिया वाहन क्रमांक एचआर 50 सी 9033 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की जेब से महेश राउत के नाम का ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। पुलिस मृतक की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर यातायात सुचारू किया।

नए बायपास पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत; महिला गंभीर

उधर नांदूरा से शेगांव जा रहे दुपहिया वाहन के डिवाइडर से टकरा जाने से हुए भीषण हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा बुधवार रात करीब 7 बजे नए बाईपास पर पारखेड के समीप हुआ। मृतक की पहचान शेगांव के मोदी नगर निवासी गणेश महादेव चिम (40) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल कंचन रवींद्र डोईफोडे, निवासी शेगांव, को प्राथमिक उपचार के बाद अकोला रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार गणेश चिम और कंचन डोईफोडे नांदूरा से शेगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गणेश चिम की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू की।

Created On :   7 May 2026 9:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story