- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- कुएं में डूबने से एक युवक की...
खामगांव: कुएं में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत, गहराई का पता न होने से गई जान

डिजिटल डेस्क, खामगांव। कुएं में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत होने गई। घटना तहसील के ग्राम वझर में सोमवार 13 मई की शाम को हुई। मामले में पुलिस ने मर्ग दाखिल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील के ग्राम वझर निवासी विकास शंकर वाकोडे (23) नामक युवक सोमवार की दोपहर गांव के शासकीय कुएं में नहाने गया था।
उसने कुएं में छलांग लगाई, लेकिन पानी की गहराई का पता न होने से पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। उसका शव 14 मई की सुबह कुएं में दिखाई दिया। मामले में शंकर दानू वाकोडे (55) हिवरखेड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। धारा 174 के तहत मर्ग दाखिल किया गया है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही हैं।
Created On :   14 May 2024 8:09 PM IST
Next Story














