- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- मालवाहक वाहन पलटा, बुरी तरह घायल...
खामगांव: मालवाहक वाहन पलटा, बुरी तरह घायल चालक की हुई दर्दनाक मौत, मामले की जांच शुरु

डिजिटल डेस्क, खामगांव। शेगांव की ओर जाने रहे एक लाल रंग के मालवाहक क्रमांक एमएच 14 एफटी 1463 के चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया। जिससे खामगांव-शेगांव मार्ग स्थित सुखसागर होटल के सामने उसका वाहन पलट गया। इस घटना में खेर्डा गोसावी निवासी युवक पुरूषोत्तम पुंजाजी गावंडे उम्र 27 गंभीर रूप से घायल हुआ था।
जिसे तुरंत गंभीर हालत में माउली मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल में इलाज के लिए दाखिल किया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित किया। इसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम स्थानीय सईबाई मोटे सामान्य अस्पताल में कराने भेजा गया। इस मामले में शेगांव ग्रामीण पुलिस ने मर्ग दाखिल किया है। मामले की जांच जारी है।
Created On :   13 Feb 2024 8:05 PM IST
Next Story













