खामगांव: मायके से पैसे लाने के लिए विवाहिता की प्रताड़ना, आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

मायके से पैसे लाने के लिए विवाहिता की प्रताड़ना, आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज
  • मायके से पैसे लाने के लिए करते थे प्रताड़ित
  • हो रही थी विवाहिता की प्रताड़ना
  • आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, खामगांव। मायके से पैसे लाने की मांग करते विवाहिता की शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ना करने की घटना ग्राम झाडेगांव यहां घटी। इस मामले में विवाहिता के शिकायत पर से पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम झाडेगांव मायका होने वाले कल्पना उर्फ नयाना अशोक मानकर (२६) की शादी मोताला तहसील के जनुना निवासी अशोक सुनील मानकर के साथ हुई।

शादी के बाद ४ मई २०१७ से ९ जनवरी २०२४ दौरान मोताला तहसील के जनुना यहां पति अशोक सुनील मानकर, सास सौ पुष्पा उर्फ नंदाबाई सुनील मानकर, रिश्तेदार मनोहर अरविंद मानकर, छाया अनिल मानकर, टिंबु मनोहर मानकर एवं मंगेश अनिल मानकर सभी निवासी जनुना तहसील मोताला इन्होंने मिलकर कल्पना मानकर को मायके से दस लाख रूपए लाने की मांग करते मारपीट कि एवं गाली गलौज कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ना की। उसी तरह घर के बाहर निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कल्पना मानकर ने दिए शिकायत पर से पुलिस ने उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच नापुकां ज्ञानेदव डाबेराव कर रहे है।

महिला के साथ की छेड़खानी, अपराध दर्ज

उधर खामगांव में ही गलत इरादे से महिला का पिछा कर उसके साथ छेड़खानी करने की घटना स्थानीय डिपी रोड पर ४ फरवरी को शाम के समय घटी। मामले में उक्त महिला ने दिए शिकायत पर से शहर पुलिस ने उपरोक्त आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय डिपी रोड पर ४ फरवरी को शाम के समय एक महिला घर जा रहे थे, इस बीच उमेश डिगांबर बराटे (४०) निवासी शिवाजी फैल ने उक्त महिला का गलत इरादे से पिछा कर उसके साथ छेड़खानी की। उसी तरह महिला को गाली गलौज कर मारपीट की। इस मामले में उक्त महिला ने शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर से पुलिस ने उपरोक्त आरोपी के खिलाफ धारा ३५४, ३५४ ए, ३५४ डी, ३२३, ५०४ तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच पुहेकां गजानन पाटिल कर रहे है।

Created On :   6 Feb 2024 11:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story