खामगांव: लोनवाड़ी इलाके में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मामला दर्ज कर पड़ताल की शुरु

लोनवाड़ी इलाके में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मामला दर्ज कर पड़ताल की शुरु
  • सिर एवं मुंह पर मारपीट के निशान
  • पुलिस ने शुरु की जांंच

डिजिटल डेस्क, खामगांव। नांदूरा से मोताला मार्ग पर माऊली पेट्रोल पम्प के सामने लोनवाड़ी खेत शिवार में मुख्य हाइवे मार्ग के १०० मिटर दूरी पर अज्ञात व्यक्ति का शव खेत में नजर आया। मृतक के सिर एवं मुंह पर मारपीट एवं गले पर जख्म नजर आने से नांदूरा पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया गया है।

उक्त मृतक की पहचान करने के लिए नांदूरा पुलिस थाने की और से सभी नागरिकों को आवाहन किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर बुलढाणा जिला पुलिस अधिक्षक सुनील कडासने, खामगांव के अप्पर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात, देवराम गवली ने भेंट देकर मार्गदर्शन किया है।

मामले की जांच नांदूरा पुलिस कर रहे है एवं आरोपी का पता पुलिस लगा रही है। सभी नागरिकों को उक्त फोट पर से मृतक की पहचान करने का आवाहन किया गया है। जिस किसी को इस मृतक व्यक्ति बाबत जानकारी होगी तथा पहचानता होगा ।

उक्त जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा, ऐसा नांदूरा पुलिस ने बताया है। इस मामले में संदीप अर्जुन तायडे (३८) निवासी लोणवाड़ी तहसील नांदूरा ने दिए शिकायत पर से पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा ३०२ तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच थानेदार विलास पाटिल कर रहे है।



Created On :   5 March 2024 11:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story