- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- डीजे पर विवाद बना जानलेवा, नाचते...
Khamgaon News: डीजे पर विवाद बना जानलेवा, नाचते समय मामूली धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद - युवक की धारदार हथियार से हत्या

Khamgaon News. डीजे पर नाचते समय मामूली धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान ले बैठा। यह सनसनीखेज घटना शनिवार रात खामगांव के बर्डे प्लॉट क्षेत्र में हुई।
जानकारी के अनुसार, एक विवाह समारोह में डीजे पर युवक नाच रहे थे। इसी दौरान शोएब खान अमीन खान का कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार और फाइटर से हमला कर दिया।
यह भी पढ़े -तपिश का कहर - 46.9°C पहुंचा पारा, रिकॉर्ड टूटने के करीब, दोपहर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल
गंभीर रूप से घायल शोएब को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच शिवाजी नगर थाना प्रभारी सुरेंद्र अहीरकर कर रहे हैं।
Created On :   26 April 2026 8:29 PM IST












