मार्श ने लगाया आईपीएल में अपना सबसे तेज अर्धशतक, नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

मार्श ने लगाया आईपीएल में अपना सबसे तेज अर्धशतक, नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रही है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया।

लखनऊ, 7 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रही है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया।

मार्श का यह आईपीएल में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक भी है। इसके साथ ही उन्होंने इकाना स्टेडियम में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इकाना के मैदान पर सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है, जिन्होंने इस मैदान पर सिर्फ 18 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए थे।

मार्श आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। एलएसजी की ओर से सबसे तेज अर्धशतक निकोलस पूरन ने लगाया है। उन्होंने साल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

इस मुकाबले के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किए हैं। जोश इंग्लिस, मोहसिन खान और आवेश खान चोटिल होने की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। इंग्लिस की जगह पर अर्शिन कुलकर्णी खेल रहे हैं, जबकि मोहसिन के स्थान पर शाहबाज अहमद को मौका दिया गया है। आवेश की जगह दिग्वेश राठी आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में मैदान पर उतरे हैं। हालांकि, पिछले मैच में मिली हार के बावजूद आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को इस मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। एलएसजी अब तक खेले 9 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज कर सकी है। वहीं, 7 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एलएसजी के बल्लेबाजों ने इस सीजन अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 9:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story