एशियन पैरा गेम्स पांचवें दिन की धमाकेदार शुरुआत, बैडमिंटन, आर्चरी, जैवलिन में आए गोल्ड और सिल्वर से पदकों का शतक पूरा

एशियन पैरा गेम्स पांचवें दिन की धमाकेदार शुरुआत, बैडमिंटन, आर्चरी, जैवलिन में आए गोल्ड और सिल्वर से पदकों का शतक पूरा
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 के पांचवें दिन (शुक्रवार) की शुरुआत भारतीय दल के लिए शानदार रही है। भारतीय एथलीटों ने दिन की शुरुआत ही गोल्ड और सिल्वर मेडल से की है।

नागोया, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 के पांचवें दिन (शुक्रवार) की शुरुआत भारतीय दल के लिए शानदार रही है। भारतीय एथलीटों ने दिन की शुरुआत ही गोल्ड और सिल्वर मेडल से की है।

पैरा आर्चरी विमेंस रिकर्व डबल्स गोल्ड मेडल मैच में भारत की भावना और पूजा को चीन की जोड़ी से हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। चीन ने शुरू से आखिर तक मुकाबला अपने नाम किया और हर तीर पर 9.33 के हाई-कैलिबर एवरेज के साथ सेट 38-31, 35-30 और 39-29 से अपने नाम किए, जबकि भारत का औसत 7.50 रहा।

थुलसिमथी मुरुगेसन ने बैडमिंटन के एसयू5 महिला एकल में सिल्वर मेडल जीता। उन्हें फाइनल में चीन की किउक्सिया यांग से 18-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।

प्रमोद ने पुरुषों की 1500 मीटर टी46 इवेंट में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 4:09.65 का समय निकालकर शानदार प्रदर्शन किया और सिल्वर मेडल जीता। प्रमोद ने हांगझोऊ पैरा एशियन गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता था।

हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने पैरा आर्चरी मेन्स रिकर्व टीम इवेंट में शानदार परफॉर्मेंस के साथ 2026 एशियन पैरा गेम्स में गोल्ड जीता। पहला सेट 35-35 से बराबरी के बाद भारतीय जोड़ी ने अगले दो सेट 37-36 और 38-36 से जीते और चीन पर 5-1 की जीत के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

एसएल3 बैडमिंटन पुरुष एकल के फाइनल में नितेश कुमार ने हमवतन प्रमोद को 21-18, 21-16 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। प्रमोद भगत के नाम सिल्वर मेडल रहा।

भारत के नवीन शिवकुमार ने बैडमिंटन एसएल4 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने इंडोनेशिया के फर्डी सेतियावान को 21-9, 21-17 से हराया।

निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल ने महिलाओं की लॉन्ग जंप टी47 में सिल्वर मेडल जीता।

नित्या श्री को महिला एकल एसएच6 फाइनल में चीन की फेंगमेई ली से 12-21, 13-21 से हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

संदीप कुमार ने पुरुषों की 400 मीटर टी64 फाइनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल जीता। संदीप ने 52.28 सेकेंड के शानदार समय के साथ जीत हासिल की। वहीं, क्वार्टर-मिलर अजय कुमार ने 53.61 सेकेंड का समय लेकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

पुरुषों की 400 मीटर टी44 फाइनल में संदीप कुमार ने गोल्ड और अजय कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

हैनी ने जैवलिन में गोल्ड जीता। अपनी आखिरी कोशिश में 60.49 मीटर की दूरी तक जैवलिन फेंककर एफ37 का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story