सीएम धामी ने 'नशा मुक्त उत्तराखंड' वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, 'स्वस्थ और शक्तिशाली राज्य' के निर्माण का लिया संकल्प

सीएम धामी ने नशा मुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, स्वस्थ और शक्तिशाली राज्य के निर्माण का लिया संकल्प
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में 'नशा मुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने युवाओं के साथ 'स्वस्थ और शक्तिशाली उत्तराखंड' के निर्माण का संकल्प लिया। सीएम धामी ने कहा कि मैराथन जैसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता और चेतना लाने का काम करते हैं।

देहरादून, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में 'नशा मुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने युवाओं के साथ 'स्वस्थ और शक्तिशाली उत्तराखंड' के निर्माण का संकल्प लिया। सीएम धामी ने कहा कि मैराथन जैसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता और चेतना लाने का काम करते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड में भी नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। मारे युवा, नौजवान और विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। उन्हें नशे के प्रति जागरूक और सचेत करना जरूरी है। इसके लिए जगह-जगह कैंपेन और जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि हर युवा, हर विद्यार्थी और हर घर तक नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी पहुंचाई जा सके।

सीएम धामी ने कहा कि मैराथन जैसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता और चेतना लाने का काम करते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को नशे से दूर रहने और नशे के कारण भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाता है।

उन्होंने कहा, "हम राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि कहीं भी, किसी भी क्षेत्र में संसाधनों की कोई कमी न रहे। हमारी सरकार 'अंत्योदय' के सिद्धांत और भावना के साथ काम कर रही है, ताकि राज्य का सर्वांगीण विकास हो सके, विकास की किरणें सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचें और समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान हो सके। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में, हमारा संकल्प है कि उत्तराखंड भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने और हम इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।"

इससे पहले, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम वॉकथॉन के माध्यम से नशे के खिलाफ एक बड़ा संदेश देने के साथ 'स्वस्थ और शक्तिशाली उत्तराखंड' के निर्माण का संकल्प भी ले रहे हैं। वॉकथॉन का आयोजन उत्तराखंड की प्रकृति के लिए हो रहा है। यह कोई सामान्य कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जन जागरूकता और सामाजिक आंदोलन है। इस पहल के लिए बहुत सारे लोग काम करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "आज इस वाकथॉन में हम जो कदम से कदम बढ़ा रहे हैं, वह 'स्वस्थ और नशा मुक्त उत्तराखंड' (ड्रग्स फ्री उत्तराखंड) बनाने के हमारे संकल्प को मजबूती देने काम करेगा। हमें इस संदेश को घर-घर पहुंचाना है। इसको सिर्फ अपने तक सीमित नहीं रखना है। हर एक युवा, हर एक छात्र और हर एक नवोदित उदयमान बच्चों को इस अभियान से जोड़ना है। हमें युवाओं तक नशे को 'न' और जिंदगी को 'हां' का संदेश पहुंचाना है।"

सीएम धामी ने कहा, "साथियों, जिस युवा के हाथ में किताब होनी चाहिए, कंप्यूटर होना चाहिए था, जो युवा खेल के मैदान में होना चाहिए था और जिस युवा को अपने किसी भी काम के लिए मेहनत करनी चाहिए, लेकिन जब उसके हाथों में नशा पहुंचता है तब उनके स्वयं के सपने ही नहीं बिखरते, बल्कि उसके परिवार की उम्मीदें भी टूट जाती हैं। ऐसे युवाओं के कारण हमारा समाज और देश, दोनों ही कमजोर होते हैं क्योंकि युवा हमारे देश, समाज और आने वाली पीढ़ियों का भी भविष्य होता है।"

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि कोई देश तभी मजबूत हो सकता है जब उसकी युवा पीढ़ी हर प्रकार से मजबूत हो। अच्छी स्किल हो, अच्छे संस्कार हों, अच्छी शिक्षा-दीक्षा हो और अच्छा शरीर हो और वे स्वस्थ रहें, तभी हमारा देश व समाज स्वस्थ होगा व एक नई दिशा मिलेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story