ऑस्ट्रेलिया ने लिया वनडे सीरीज में हार का बदला, टी20 में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ
चटगांव, 21 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से वनडे सीरीज में मिली हार का बदला ले लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज में 0-3 से जीत हासिल की है। अपने घर में बांग्लादेश को मिली ये करारी हार लंबे समय तक याद रहेगी।
तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले 2 मैच जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा मैच खेला और एकतरफा जीत हासिल की। इस जीत के साथ कंगारू टीम ने टी20 सीरीज 0-3 से अपने नाम कर ली।
मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान तौहिद हृदय को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए तौहिद ने 51 गेंदों पर 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 61 रन की पारी खेली। रिशाद हुसैन ने 14 गेंदों पर 16 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, एडम जांपा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि निखिल चौधरी को 1 विकेट मिला।
110 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिशेल मार्श ने 28 गेंदों पर 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 60 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, जोश इंग्लिस ने 17, कूपर कोनोली ने 15 रन बनाए। टिम डेविड 12 और मैट रेनशॉ 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
मिशेल मार्श प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जबकि मैट रेनशॉ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 Jun 2026 5:01 PM IST












