- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर 12 सौ...
योग भगाए रोग: योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर 12 सौ से अधिक लोगों ने किया योग, दैनिक जीवन में आयुर्वेद अपनाने की पहल

Nagpur News. आयुष मंत्रालय अंतर्गत क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान ने नंदनवन में योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के लिए विभिन्न आयुर्वेद महाविद्यालयों, राधाकृष्ण हॉस्पिटल, नीमा, आयुर्वेद व्यासपीठ, इनार्च फाउंडेशन एवं आरोग्य भारती आदि ने सहयोग से किया । कार्यक्रम में 1200 से अधिक योग साधकों एवं नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. सविता शर्मा ने समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए योग और आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर मार्गदर्शन किया। संचालन अनुसंधान अधिकारी डॉ. मनीषा वाघुलकर (तलेकर) ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए डॉ. विलास गांगुर्डे, डॉ. प्रिया ठाकरे, डॉ. पल्लवी मुंदड़ा, डॉ. वनमाला वाकोडे एवं डॉ. सुमेध पाईकराव तथा संस्थान की टीम ने सह्योग किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, नागपुर की सहायक निदेशक प्रभारी डॉ. सविता शर्मा ने समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के लिए योग तथा आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन अनुसंधान अधिकारी (आयु.) डॉ. मनीषा वाघुलकर (तलेकर) ने किया। आयोजन की सफलता में सहयोगी आयुर्वेद महाविद्यालयों के प्राचार्यों, आयुर्वेद क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों, अनुसंधान अधिकारियों डॉ. विलास गांगुर्डे, डॉ. प्रिया ठाकरे, डॉ. पल्लवी मुंदड़ा, डॉ. वनमाला वाकोडे और डॉ. सुमेध पाईकराव सहित संस्थान की पूरी टीम का योगदान रहा। सहयोगी संस्थाओं, योग विशेषज्ञों और सहयोगकर्ताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रगान और प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ। आयोजन के माध्यम से “योग फॉर हेल्दी एजिंग” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली में योग के महत्व को रेखांकित करने का प्रयास किया गया।
योग के साथ संगीत व नृत्य की प्रस्तुति
उधर गांधीबाग उद्यान में श्री योग-नृत्य परिवार द्वारा योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर योग से स्वास्थ्य लाभ विषय पर मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर योग दिवस के महत्व की जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक लक्ष्मी गोखले और उनकी टीम ने योग का प्रात्याक्षिक किया। योग के साथ संगीत व नृत्य की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। उद्यान में पिछले दस साल से निशुल्क योग-नृत्य कक्षाएं चलायी जा रही है। कार्यक्रम में सुप्रिया बावनकुले, गीता कलमकर, सोनाली समर्थ, पुर्णिमा उगदे, कांचन लोखंडे, सीमा काले, हेमलता ढगे व श्री योग नृत्य परिवार की टीम उपस्थित थी। अरुणोदय परिवार व इंद्रधनुष परिवार के सदस्यों द्वारा योग दिवस कार्यक्रम की सराहना की गई। समापन अवसर पर सभी उपस्थितों को अल्पाेहार वितरीत किया गया।
Created On :   21 Jun 2026 5:15 PM IST












