- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मनोचिकित्सालय में मशीन से तैयार...
कृतज्ञता व्यक्त की: मनोचिकित्सालय में मशीन से तैयार होगी रोटियां, दानदाता से मिली रोटी मेकिंग मशीन हुई शुरु

Nagpur News. प्रादेशिक मनाेचिकित्सालय में मनोरोगियों के लिए अब मशीन से रोटियां तैयार होगी। शनिवार को इस मशीन का शुभारंभ हुआ। स्वयंसेवी संस्था मां फाउंडेशन ने यह मशीन दान दी है। रोटी मेकिंग मशीन मिलने से मरीजों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने में सहायता होगी।
भेट से प्राप्त सामग्री से मिल रही सुविधाएं
मनोचिकित्सालय के समाजसेवा विभाग की कुंदा काटेखाये बिडकर ने स्वयंसेवी संस्था के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि शहर की विविध संस्थाओं द्वारा मनोचिकित्सालय को समय-समय पर विविध सामग्री भेंट स्वरुप प्राप्त होती है। इससे मरीजों को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध करा देने में आसानी होती है। मशीन के शुभारंभ अवसर पर नागपुर ग्रुप ऑफ फ्रेंडस् के सत्तू चांडक, अनिल सारडा समेत सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन प्रादेशिक मनोचिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमरीश मोहबे एवं डॉ. पंकज बागडे के मार्गदर्शन में किया गया।
यह भी पढ़े -योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर 12 सौ से अधिक लोगों ने किया योग, दैनिक जीवन में आयुर्वेद अपनाने की पहल
इस अवसर पर उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज बागडे, आहार विशेषज्ञ जेबा खान, बालाजी कोल्हे, संदीप वाघ, प्रशांत डुकरे तथा अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थितों ने मानसिक रोगियों की सेवा में सामाजिक संस्थाओं द्वारा दिए जा रहे योगदान की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में सहयोग जारी रखने की भावना व्यक्त की।
Created On :   21 Jun 2026 5:32 PM IST












