अंतरराष्ट्रीय योग दिन: योग दिवस पर हरियाली बढ़ाने मनपा प्रशासन का अनूठा प्रयास, साधकों को पौधों की रोप का वितरण

योग दिवस पर हरियाली बढ़ाने मनपा प्रशासन का अनूठा प्रयास, साधकों को पौधों की रोप का वितरण
  • 5 लाख पौधों लगाने का संकल्प
  • यशवंत स्टेडियम पर सामूहिक योग साधना कर अंतरराष्ट्रीय योग दिन मनाया
  • अभियान में शहर के 10 जोन अंतर्गत सार्वजनिक कार्यालय और मनपा इमारतों के परिसर को चिन्हित

Nagpur News. महानगरपालिका और जिलाधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को यशवंत स्टेडियम पर सामूहिक योग साधना कर अंतरराष्ट्रीय योग दिन मनाया गया। इस अभियान के तहत योग करने के लिए आनेवाले नागरिकों के सहयोग से अनूठी पहल को साकार किया गया है। उद्यान विभाग से पर्यावरण संवर्धन और शहर में हरियाली को बढ़ाने के लिए पौधों की निशुल्क रोप सौंपी गई। योगसाधना के लिए पहुंचने वाले अधिकारी, कर्मचारी और नागरिकों को पांरपारिक प्रजाति के करीब 2500 पौधों की रोप दी गई। इस रोप को अपने-अपने घरों में लगाने का आवाहन भी किया गया।

रविवार को यशवंत स्टेडियम के समीप निशुल्क पौधों को स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी के साथ ही क्रीडा विशेष समिति सभापति दर्शनी धवड, नगरसेवक योगेश पाचपोर, उपायुक्त गणेश राठौड़ और वृक्ष संवर्धक अमोल चौरपगार के हाथों योगसाधकों को पौधों की रोप को वितरित किया गया। नागरिकों को करंज, नीम, बकूल, सीसम, पेन्टाफार्म और स्टेटेरिया प्रजाति के 3 फीट ऊंचाई के पौधों को दिया गया। नागरिकों को अपने घरों के साथ ही समीप के परिसर में रोपण कर संगोपन करने का आवाहन किया गया।

5 लाख पौधों लगाने का संकल्प

इस मर्तबा महापौर नीता ठाकरे से शहर में हरियाली को बढ़ाने के लिए 5 लाख पौधों के रोपण का संकल्प लिया गया है। पौधारोपण अभियान में शहर के 10 जोन अंतर्गत करीब 500 से अधिक मनपा के उद्यानों, खुले स्थान, सार्वजनिक कार्यालय और मनपा इमारतों के परिसर को चिन्हित किया गया है। पौधारोपण के लिए नागरिकों के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठन और स्कूली विद्यार्थियों को जोड़कर अभियान को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले साल शहर के धंतोली उद्यान, वंदे मातरम उद्यान, भांडेवाड़ी डंपिग यार्ड और दाभा समेत अन्य स्थानों पर करीब 2.50 लाख पौधों को लगाया गया था।

Created On :   21 Jun 2026 5:51 PM IST

Tags

Next Story