बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन थंडर के तहत बड़ी कार्रवाई, 20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन थंडर के तहत बड़ी कार्रवाई, 20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • 3 लाख का माल जब्त
  • एक फरार आरोपी की तलाश जारी
  • मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने दो आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

Nagpur News. शहर को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त डा. रविंद्रकुमार सिंगल की संकल्पना पर चलाए जा रहे ऑपरेशन थंडर अभियान के तहत अपराध शाखा के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 3 लाख रुपये का माल जब्त किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार तड़के 4.10 बजे से 6.45 बजे के बीच अपराध शाखा की टीम पांचपावली थाना क्षेत्र में नशा विरोधी सप्ताह अभियान के तहत गश्त कर रही थी। इसी दौरान तांडापेठ स्थित लाल दरवाजा रेलवे क्रॉसिंग के पास आकाश पान शॉप के सामने एक एक्टिवा मोपेड पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की और एनडीपीएस कानून के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से जिपलॉक पाउच में रखी 20 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है।

इसके अलावा दो मोबाइल फोन और एक मोपेड भी जब्त की गई। कुल जब्त माल की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख इकराम शेख मुजफ्फर (27) निवासी खरबी और प्रवीण उर्फ टेम्प्या गणेश निमवले (31) निवासी तांडापेठ के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने यह मादक पदार्थ अपने साथी सोहेल उर्फ गोलू आरिफ खान, निवासी मानेवाड़ा, की मदद से हासिल किया था और आर्थिक लाभ के लिए इसकी बिक्री करने वाले थे।

पांचपावली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 22(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है, जबकि फरार आरोपी सोहेल की तलाश जारी है। यह कार्रवाई अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक गजानन गुल्हाणे और उनकी टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की।

Created On :   21 Jun 2026 6:10 PM IST

Tags

Next Story