'आजम खान की गिरफ्तारी के लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार', ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर निशाना

आजम खान की गिरफ्तारी के लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर निशाना
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने केजीएमयू धर्मांतरण मामले, भगवान राम के जन्मस्थान पर सवाल उठाने वाले समाजवादी पार्टी नेता एस.टी. हसन की टिप्पणी का जवाब दिया और आजम खान के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी।

अंबेडकरनगर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने केजीएमयू धर्मांतरण मामले, भगवान राम के जन्मस्थान पर सवाल उठाने वाले समाजवादी पार्टी नेता एस.टी. हसन की टिप्पणी का जवाब दिया और आजम खान के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजम खान के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान उनके खिलाफ तमाम काम किए गए थे। इसी की वे सजा पा रहे हैं। जौहर यूनिवर्सिटी की बात की जाए तो जिस सरकारी जमीन पर भवन बनाया गया उसके पैसे का लेखा-जोखा रखना चाहिए। अखिलेश यादव सीएम थे, उनको जमीन विद्यालय के नाम करवा लेनी चाहिए थी। हाई कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। सरकारी संपत्तियों पर बने भवनों को गिराने का आदेश हाई कोर्ट ने दिया है। इसमें सरकार का क्या दोष है?"

ओपी राजभर ने कहा, "आजम खान की गिरफ्तारी के लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया होगा। सत्ता में रहने के दौरान अखिलेश यादव और इन लोगों ने जो लूटपाट की है, वही लोग पकड़े जाएंगे कि हम लोग पकड़े जाएंगे।"

आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर अखिलेश यादव के आरोप लगाने पर ओपी राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव रात में अगर नेताओं से मिलना छोड़ दें तो ये लोग भी जेल चले जाएंगे। जिस केस में आजम खान और गायत्री प्रजापति जेल में हैं, उसी केस में अखिलेश यादव क्यों बाहर हैं?"

केजीएमयू धर्मांतरण मामले पर ओपी राजभर ने कहा, "अगर लोग ऐसे कामों में शामिल हैं, तो जांच होनी चाहिए। अगर वे दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कोई भी अपराधी कहीं से भी निकल सकता है, चाहे वह गांव हो, शहर हो या कोई और जगह। अपराधी सिर्फ जंगलों में ही नहीं पाए जाते। लोग जिस संस्कृति को मानते हैं, उसे बढ़ावा देते हैं, और जब ऐसी गतिविधियां सामने आती हैं और जांच होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होती है।"

भगवान राम को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता एस.टी. हसन के बयान पर ओपी राजभर ने कहा, "आरोप लगाने के लिए एस.टी. हसन को ज्ञान होना चाहिए। पूरी दुनिया जान गई है और पूरा देश जान गया है; अगर वे पढ़े-लिखे नहीं हैं तो फिर से उनको पढ़ाई करनी चाहिए। पढ़ाई करने का बाद उनको पता चल जाएगा कि भगवान राम कहां पैदा हुए थे? देशभर के लोगों को 'रामायण' धारावाहिक देखकर ज्ञान हो गया और वे आज भी अज्ञानी बने हुए हैं। वे तो केवल मदरसे में पढ़ाई करते हैं और उर्दू पढ़ते हैं। इससे ज्यादा तो उनकी पढ़ाई हुई नहीं है। अगर पढ़ाई की होती तो उनको ज्ञान होता।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story