बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सांसद रविकिशन, अद्भुत शृंगार के दर्शन कर मन हुआ मंत्रमुग्ध

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सांसद रविकिशन, अद्भुत शृंगार के दर्शन कर मन हुआ मंत्रमुग्ध
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में भक्तों की भारी भीड़ ने बाबा के अद्भुत रूप के दर्शन किए।

उज्जैन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में भक्तों की भारी भीड़ ने बाबा के अद्भुत रूप के दर्शन किए।

बुधवार सुबह भोजपुरी अभिनेता और गोरखपुर से सासंद रविकिशन भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन के बाद लेंसकार्ट कंपनी से जुड़े विवाद पर बात की। सासंद ने कहा कि देश में 100 करोड़ हिंदू है, अगर ऐसा ही रहा तो उन्हें अपनी दुकान बंद करनी पड़ेगी।

भोजपुरी अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रविकिशन महादेव के बड़े भक्त हैं और उन्हें जब भी मौका मिलता है, वे 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए निकल पड़ते हैं। सांसद अपने आवास पर भी महादेव का रुद्राभिषेक करवाते रहते हैं लेकिन इसी बीच उज्जैन पहुंचे सांसद ने लेंसकार्ट कंपनी द्वारा जारी कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन पर बात की। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि "लोग यहां पैसा कमाने और व्यापार करने आते हैं क्योंकि भारत एक बहुत बड़ा बाजार और विशाल उपभोक्ता आधार है। हालांकि, अगर यहां ऐसी सोच बनी रही, खासकर जब आप जानते हैं कि इस देश में लगभग 100 करोड़ हिंदू हैं, तो आपका व्यापार अंततः विफल हो जाएगा। फिर भारत को छोड़कर कई और अपनी दुकान लगाएंगे। ऐसी संकीर्ण सोच के साथ आपको यहां व्यापार नहीं करना चाहिए।"

बता दें कि सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करने के बाद कंपनी की तरफ से माफीनामा भी आ चुका है। कंपनी ने गाइडलाइन का सम्मान करते हुए हर धर्म का सम्मान करने की बात कही है।

वहीं, बाबा महाकाल के बुधवार सुबह की भस्म आरती के शृंगार दर्शन अद्भुत रहे। वीरभद्र से आज्ञा लेकर मंदिर के कपाट खोले गए और बाबा का पंचामृत से अभिषेक किया गया, जिसके बाद भांग, सूखे मेवे व फूलों से बाबा का शृंगार किया गया और माथे पर त्रिपुंड, डमरू और शेषनाग विराजे। बाबा के अद्भुत शृंगार को देखकर पूरा मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

रोज की तरह बाबा के दरबार में महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए भक्तों की लंबी लाइन तड़के 2 बजे से ही लगनी शुरू हो गई। हालांकि गर्मियों को देखते हुए भस्म आरती के नियमों में बदलाव किया गया है। अब श्रद्धालु ऑनलाइन भस्म आरती की टिकट एक दिन पहले बुक करा सकेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 April 2026 8:37 AM IST

Tags

Next Story