बड़ी संख्या में खाली टैंकर तेल और गैस के लिए यूएस रवाना ट्रंप

वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि बड़ी संख्या में खाली टैंकर तेल और गैस लेने के लिए यूएस की ओर बढ़ रहे हैं। एक बार फिर ट्रुथ सोशल पर उन्होंने बड़ा बयान दिया। ट्रंप ने ये बात उस समय कही है जब संघर्ष विराम को लेकर इस्लामाबाद में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल मौजूद हैं।
ट्रंप ने कहा कि बड़ी संख्या में खाली टैंकर तेल और गैस भरवाने के लिए यूएस की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें से कुछ दुनिया में सबसे बड़े हैं, अभी दुनिया में बेहतरीन और "सबसे मीठा" तेल (और गैस!) लोड करने के लिए अमेरिका की ओर बढ़ रहे हैं। हमारे पास अगली दो सबसे बड़ी तेल इकॉनमी को मिलाकर भी ज्यादा तेल है—और बेहतर क्वालिटी का भी। हम आपका इंतजार कर रहे हैं। जल्दी काम पूरा हो जाएगा!"
बता दें कि जिन दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की ट्रंप बात कर रहे हैं, वो सऊदी अरब और रूस हैं। सऊदी 2023-2024 में तेल निर्यात मूल्य के मामले में शीर्ष निर्यातक रहा। तो रूस प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा निर्यातक और तेल का दूसरा/तीसरा प्रमुख निर्यातक रही।
वहीं, अमेरिका के बतौर निर्यात उपलब्धियों की बात करें तो इसने साल 2025 में लगभग 4 मिलियन बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल निर्यात किया, जिसका कुल वार्षिक आयात करीब 3.9 बिलियन बैरल रहा। मुख्य खरीदार देशों में नीदरलैंड्स, मेक्सिको , कनाडा, दक्षिण कोरिया, जापान, चीन और भारत (221 मिलियन बैरल) शामिल हैं। इनके अलावा ब्राजील, यूनाइटेड किंगडम और स्पेन भी इससे तेल खरीदते हैं।
यह पहली बार नहीं है कि ट्रंप ट्रुथ पर तेल का ऑफर दे रहे हैं; इससे पहले भी वह कुछ ऐसी ही बात कर चुके हैं। पश्चिम एशिया संघर्ष की वजह से ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ बंद कर दिया था। तेल और गैस की कीमतें बढ़ीं तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो देशों से मदद की गुहार लगाई थी। मदद न मिलने पर ट्रंप ने दुनिया के सामने तीन विकल्प रखे: वहां से हट जाओ या ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खुद खुलवा लो, और तीसरा विकल्प अमेरिका से सीधे तेल और गैस खरीदने का दिया था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 April 2026 6:37 PM IST












