बंगाल में एसआईआर कराना भाजपा को ही भारी पड़ेगा फिरहाद हकीम
कोलकाता, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर मतदान हुआ। टीएमसी के वरिष्ठ नेता और उम्मीदवार फिरहाद हकीम ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
मतदान करने के बाद टीएमसी के वरिष्ठ नेता और कोलकाता पोर्ट सीट से उम्मीदवार फिरहाद हकीम की बेटी प्रियदर्शिनी हकीम ने आईएएनएस से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि हम लोगों ने पूरे परिवार के साथ मतदान किया है। हमारे परिवार में यही सिखाया गया है कि लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेना जरूरी है।
केंद्रीय सुरक्षा बलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात करने के बावजूद अगर चुनाव आयोग भाजपा के प्रत्याशियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहा है और यह कह रहा है कि तृणमूल के लोग मारपीट कर रहे हैं, तो यह भाजपा की गुंडागर्दी है। इस साल लगता है कि कहीं न कहीं समझौता हो गया है। आम आदमी को वोट देने से रोका जाता है तो ज्यादा तादाद में लोग वोट देने के लिए उतरते हैं।
उन्होंने कहा कि घर पर भारी पुलिस फोर्स रात 12.45 बजे आई थी। चुनाव आयोग हो या फिर केंद्रीय सुरक्षा बल भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार की जीत बंगाल की होगी, भाजपा नहीं जीतेगी। वोटिंग सेंटर पर सुरक्षा अच्छी है किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है।
टीएमसी उम्मीदवार फिरहाद हकीम ने कहा कि मतदान केंद्र ठीक है, हर बार हम अपने पूरे परिवार और बच्चों के साथ वोट डालने जाते हैं क्योंकि मेरे पिता ने मुझे बचपन से सिखाया है कि यह लोकतंत्र का दिन है। मतदान एक बहुत ही पवित्र कार्य है, और हमारे देश के लिए लोकतंत्र बहुत महत्वपूर्ण है। किसी को भी वोट देना, देश को वोट देना है।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि ये लोग क्या कर रहे हैं। क्या वे बंगाल में युद्ध का ऐलान कर रहे हैं। इस शहर में इतने सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं। डीजी भी आए, जहां अब तक कोई समस्या ही नहीं हुई है। आज तक यहां ईंट-पत्थर भी नहीं चले हैं, बम और गोलियों की तो बात ही छोड़िए। बंगाल की जनता जागरूक है, भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, वे यहां कभी सत्ता में नहीं आ पाएगी। एसआईआर भाजपा के लिए भारी पड़ेगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   29 April 2026 5:50 PM IST












