मुद्दे पर व्यापक चर्चा: महिला आरक्षण के समर्थन में राज्य की महायुति सरकार, एक दिवसीय अधिवेशन बुलाने की तैयारी में जुटी

महिला आरक्षण के समर्थन में राज्य की महायुति सरकार, एक दिवसीय अधिवेशन बुलाने की तैयारी में जुटी
  • राज्य की महायुति सरकार अहम पहल करने की तैयारी में है
  • विधानमंडल का एक दिन का विशेष अधिवेशन बुलाने पर विचार
  • सभी दलों के विधायकों को महिलाओं के मुद्दे पर बोलने का अवसर

Mumbai News. महिला सशक्तिकरण को लेकर राज्य की महायुति सरकार अहम पहल करने की तैयारी में है। विधान भवन सूत्रों के अनुसार महिला आरक्षण विधेयक को समर्थन देने के उद्देश्य से राज्य सरकार विधानमंडल का एक दिन का विशेष अधिवेशन बुलाने पर विचार कर रही है। इस प्रस्तावित सत्र के जरिए सरकार राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में महिलाओं के अधिकारों के प्रति सकारात्मक संदेश देने की कोशिश में है। जानकारी के मुताबिक, इस विशेष अधिवेशन में सभी दलों के विधायकों को महिलाओं के मुद्दे पर बोलने का अवसर दिया जाएगा, ताकि महिला आरक्षण के मुद्दे पर व्यापक और ठोस चर्चा हो सके। यह विशेष सत्र मई महीने में बुलाया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि सरकार चाहती है कि इस विषय पर सर्वसम्मति बनाकर एक मजबूत राजनीतिक संदेश दिया जाए। यह एकदिवसीय विशेष सत्र मई महीने में आयोजित किया जा सकता है। हालांकि इसकी सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। विधान मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पिछले सप्ताह इस मुद्दे पर विधान भवन में चर्चा हुई थी। जिस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है। खैर इस चर्चा के बाद महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Created On :   29 April 2026 6:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story