- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- उड़न दस्ते रखेंगे नजर , खाद व बीज...
Nagpur News: उड़न दस्ते रखेंगे नजर , खाद व बीज की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित होगी

Nagpur News कृषि विभाग नकली बीज और खाद की बिक्री रोकने के लिए सतर्क रहे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे। किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नियोजन करे। गर्मी में पानी की किल्लत को देखते हुए, जिलाधीश कुमार आशीर्वाद ने खरीफ सीजन में पानी की उपलब्धता को ध्यान में रखकर नियोजन करने के निर्देश दिए। जिला नियोजन भवन में हुई जिला खरीफ पूर्व समीक्षा बैठक में जिलाधीश कुमार बोल रहे थे। बैठक में जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी रवींद्र मनोहरे, प्रकल्प संचालक (आत्मा) डॉ. अर्चना कडू, उपविभागीय कृषि अधिकारी, तालुका कृषि अधिकार और संबंधित कार्यकारी बॉडी के प्रमुख मौजूद थे।
जिले में रिसोर्स की कोई कमी नहीं : जिलाधीश कुमार ने कहा कि जिले में रिसोर्स की कोई कमी नहीं है और किसान भी प्रोग्रेसिव और क्रिएटिव हैं। इसलिए, कृषि विभाग के लिए शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म कामों पर ध्यान देना चाहिए। जहां भी बीज और कीटनाशक की शिकायत हो, तुरंत जांच कर कार्रवाई की जाए। प्राकृतिक खेती का प्रमाणीकरण और उसके लिए परिसंस्था बनाए बिना नेचुरल खेती को बढ़ावा नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़े -भीषण गर्मी पर सख्त एनएचआरसी, महाराष्ट्र सहित 22 राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश - राहत उपाय तुरंत करें लागू
नकली बीजों की जांच और खाद की आसानी से बिक्री सुनिश्चित करने के लिए तालुका स्तर पर उड़न दस्ते बनाने की ज़रूरत है। पात्र किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलना ही चाहिए। इस मौके पर जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी रवींद्र मनोहरे ने एक प्रेजेंटेशन के ज़रिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि यांत्रिकीकरण, बागबानी, नेशनल एग्रीकल्चरल इरिगेशन स्कीम, राष्ट्रीय फलोत्पादन अभियान, कृषि पंप बिजली कनेक्शन, गोपीनाथ मुंडे किसान दुर्घटना सानुग्रह अनुदान योजना के तहत दी जाने वाली मदद आदि की जानकारी दी।
Created On :   29 April 2026 1:47 PM IST












