- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- आरटीई के 50% प्रवेश निश्चित,6992...
Nagpur News: आरटीई के 50% प्रवेश निश्चित,6992 सीट लॉटरी में आवंटित

Nagpur News आरटीई के 50% प्रवेश निश्चित हो पाए हैं। 30 अप्रैल अंतिम अवधि है। जिले में 6992 सीट आवंटित किए गए हैं। अब तक 3499 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं।
25388 आवेदन भरे : जिले के 642 स्कूलों में 7081 सीट आरक्षित किए गए। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगवाए गए। प्राप्त आवेदनों की शिक्षण संचालनालय पुणे में लॉटरी निकालकर स्कूल आवंटन किए गए। 6992 बालकों को लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई। जिनको लॉटरी लगी, उनके दस्तावेजों की पड़ताल करने के बाद स्कूल में प्रवेश दिया जाता है।
10 अप्रैल से दस्तावेजों की पड़ताल कर प्रवेश पत्र प्रदान करने की प्रक्रिया आरंभ हुई। 18 दिन में मात्र 50% बालकों के प्रवेश निश्चित हो पाए। दो दिन शेष रह गए। इतने कम समय में शेष रहे 50% बालकों की प्रवेश प्रक्रिया कैसे पूरी होगी, इस बात को लेकर शिक्षा विभाग भी सकते में पड़ गया है। दस्तावेजों के पड़ताल की धीमी गति के चलते प्रवेश प्रक्रिया में विलंब बताया जाता है। इसमें से रास्ता निकालने के लिए शिक्षण संचालनालय से प्रवेश निश्चिति की अवधि बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अभी तक अधिकृत घोषणा नहीं हुई।
जल्द से जल्द प्रवेश निश्चित करें : शिक्षा विभाग ने जिनका लॉटरी में चयन हुआ है, उनके पालकों से जल्द से जल्द दस्तावेजों की पड़ताल पूरी कर प्रवेश निश्चित करने का आह्वान किया है। ऑनलाइन आवेदन के साथ जो दस्तावेज संलग्न किए। उनकी मूल कॉपी और एक सेट जेरॉक्स कॉपी दस्तावेज पड़ताल समिति कार्यालय में पेश कर प्रवेश-पत्र प्राप्त संबंधित स्कूल में प्रवेश िदया जाना है।
यह भी पढ़े -भीषण गर्मी पर सख्त एनएचआरसी, महाराष्ट्र सहित 22 राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश - राहत उपाय तुरंत करें लागू
Created On :   29 April 2026 2:00 PM IST













