वोटर वेरिफिकेशन: कोई भी नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे - हर पात्र व्यक्ति को मतदान का अधिकार - कुमार

कोई भी नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे - हर पात्र व्यक्ति को मतदान का अधिकार - कुमार
  • वोटर लिस्ट में यदि किसी के नाम में त्रुटि है, तो उसे सुधारा जाएगा
  • वेरिफिकेशन का आंकड़ा बढ़कर शहरी क्षेत्रों में 45 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 67 प्रतिशत तक पहुंचा

Nagpur News. जिलाधीश कुमार आशीर्वाद ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति को मतदान का अधिकार है और कोई भी नागरिक मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वोटर लिस्ट में यदि किसी के नाम में त्रुटि है, तो उसे सुधारा जाएगा।

उन्होंने बताया कि दो सप्ताह पहले तक वोटर वेरिफिकेशन का आंकड़ा केवल 30 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर शहरी क्षेत्रों में 45 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 67 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

जिलाधीश ने कहा कि वोटर वेरिफिकेशन एक राष्ट्रीय कर्तव्य है। इस कार्य में वोटर रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, असिस्टेंट वोटर रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, सुपरवाइजर, मतदान केंद्र अधिकारी तथा राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट्स के बेहतर समन्वय से पिछले दो हफ्तों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने मतदाताओं से भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

अन्य जिलों की तुलना में नागपुर का प्रतिशत कम होने पर जिलाधीश ने सभी पोलिंग स्टेशन अधिकारियों से उनकी समस्याएं जानीं। जिन कर्मचारियों का कार्य संतोषजनक नहीं था, उनकी अलग सूची बनाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट्स से भी सहयोग की अपेक्षा की गई। आपसी समन्वय से अभियान में तेजी आई है।

यह भी पढ़े -बार-बार घर छोड़कर जाने और तलाक की धमकी देती थी पत्नी, तंग आकर पति ने लगा ली फांसी

काटोल सबसे आगे

नागपुर जिले के 12 विधानसभा क्षेत्रों में वोटर वेरिफिकेशन का कार्य जारी है। इनमें काटोल निर्वाचन क्षेत्र सबसे आगे है, जहां यह आंकड़ा 75 प्रतिशत तक पहुंच गया है। अन्य क्षेत्रों की स्थिति इस प्रकार है


कुल मिलाकर, शहरी क्षेत्रों की तुलना में नागपुर ग्रामीण में वेरिफिकेशन का कार्य अधिक तेजी से हुआ है।

Created On :   28 April 2026 9:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story