- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- उष्माघात से 13 की मौत का संदेह,...
बरस रही आग: उष्माघात से 13 की मौत का संदेह, पुष्टि अभी बाकी - सुरक्षा बरतें तेज धूप से बचें

Nagpur News. पिछले दस दिन में मेडिकल व मेयो अस्पताल में कुल 13 अज्ञात लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। यह मौतें उष्माघात से होने का संदेह व्यक्त किया गया है। 13 में 8 लोगों की मौत मेडिकल और 5 लोगों की मौत मेयो अस्पताल में दर्ज की गई है। यह मौतें उष्माघात से हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि डेथ ऑडिट कमेटी द्वारा की जाएगी। जिला सिविल सर्जन कार्यालय में हर महीने डेथ ऑडिट कमेटी की बैठक होती है। इस बैठक में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दस्तावेज व हालातों का अध्ययन किया जाता है। इसके बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि की जाती है।
यह भी पढ़े -उपराजधानी में इन दिनों ये हैं 10 बेहद गर्म स्थान, राजस्थान में ऊपरी हवा में बन रहा चक्रवात
लक्षणों के आधार पर अनुमान
नागपुर का पारा 45 डिग्री सेेल्सियस पार कर चुका है, जिसके चलते प्राथमिक तौर पर अज्ञात मौतों को उष्माघात से जोड़कर देखा जा रहा है। डॉक्टरों ने लक्षणों और परिस्थितियों के आधार यह मौतें भीषण गर्मी से होने का अनुमान व्यक्त किया है।
यह भी पढ़े -अभिनेता संजय दत्त ने राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हो मांगी माफी, गाने को लेकर उठा था विवाद
जब तक जिला सिविल सर्जन कार्यालय की डेथ ऑडिट समिति इन मामलों अध्ययन कर अपनी अधिकृत रिपोर्ट नहीं देती, तब तक इन्हें उष्माघात से मौत नहीं माना जाएगा। वर्तमान तपता शहर के बेसहारा और निराश्रित लोगों के लिए संकट बना है। इन लोगों को चिलचिलाती धूप पर्याप्त पेयजल व सिर छुपाने के लिए ठंडी जगह नहीं मिलने से ऐसी घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है।
Created On :   28 April 2026 6:51 PM IST












