- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बिजली ट्रिपिंग के लिए पालकमंत्री...
निशाना: बिजली ट्रिपिंग के लिए पालकमंत्री बावनकुले ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार, धीरेंद्र शास्त्री मामले में कहा - माफी को सभी स्वीकारते हैं

Nagpur News. बिजली समस्या और बार-बार ट्रिपिंग के मामले में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि प्रशासकीय अनियमितता के कारण यह स्थिति देखी जा रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के विवादित भाषण को लेकर पालकमंत्री ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री माफी मांग चुके हैं और परंपरा यह है कि माफी को सभी स्वीकार करते हैं। सोमवार को बावनकुले ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिजली ट्रिपिंग को रोकने के लिए आवश्यक उपाययोजना की जा रही है। वायरमैन, तकनीकी विभाग, डिप्टी इंजीनियर व एक्जीक्यूटिव इंजीनियर स्तर पर त्रुटि के कारण बिजली समस्या निर्माण हो रही है। राज्य में पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। वितरण व्यवस्था की कमी के कारण नागरिकों को परेशानी सहन करनी पड़ रही है। इस संबंध में विद्युत मंडल के सभी अधिकारी, इंजीनियर्स की बैठक ली जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ चर्चा की जाएगी। महावितरण की नीति के अनुसार दिन में सौर ऊर्जा से तैयार बिजली का इस्तेमाल किया जाता है। रात्रि में यूनिट्स का बैकिंग नहीं होने से ग्राहकों पर बिल का भार पड़ता है।
यह भी पढ़े -नए चिकित्सकीय ज्ञान का निरंतर आदान-प्रदान जरूरी, कार्डियोलॉजी विशेषज्ञों की परिषद में विशेषज्ञों की राय
मोदी की तुलना ट्रंप से करना अयोग्य
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के एक वक्तव्य को लेकर बावनकुले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करना अयोग्य है। वडेट्टीवार ने भारतीय संस्कृति व परंपरा को समझना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के प्रति देश के नागरिकों के मन में आदर है। बावनकुले ने यह भी कहा कि राहुल गांधी से शाबासी पाने के लिए वडेट्टीवार इस तरह के वक्तव्य देते होंगे।
संयम जरुरी
धीरेंद्र शास्त्री के वक्तव्य पर बावनकुले ने कहा कि ऐसे मामलों में सभी को संयम बरतना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांगी है। भारतीय संस्कृति के अनुसार माफी को सभी स्वीकारते हैं। शास्त्री के 4 संतान संबंधी वक्तव्य पर बावनकुले ने कहा कि शास्त्री की भावना समाजहित की है। उन्होंने कहा है कि संघ के स्वयंसेवक संकट के समय समाज की मदद करते हैं। इसलिए परिवार का एक व्यक्ति समाजकार्य से जुड़ेगा तो समाज और अधिक सक्षम होगा।
खाद विक्रेता के मामले में यह कहा
खाद विक्रेताओं के अनशन को लेकर बावनकुले ने कहा कि इस मामले में सरकार गंभीर है। कृषि विभाग व प्रशासन ध्यान दे रहा है। जल्द ही समाधान किया जाएगा। कालाबाजारी नहीं होने दी जायेगी। खाद बिक्री दुकानों को भेट देकर विधायक स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। अशोक खरात प्रकरण को लेकर एसआईटी न्यायालय में अपना पक्ष रखेगी। यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण अधिक कुछ नहीं कहा जा सकता है।
Created On :   27 April 2026 9:31 PM IST













