- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दसवीं बोर्ड के अंकों में सुधार का...
री-एग्जामिनेशन: दसवीं बोर्ड के अंकों में सुधार का फिर मिला मौका, 27% ने कराया पंजीकरण, छात्रों की बढ़ी दिलचस्पी

Nagpur News. इस साल सीबीएसई की 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा में करीब 24.7 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें से लगभग 6.78 लाख छात्रों ने दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जो कुल का करीब 27 प्रतिशत है। यह आंकड़ा नई दो-बोर्ड परीक्षा प्रणाली के प्रति छात्रों की बढ़ती रुचि को साफ दर्शाता है। यह परीक्षा 15 मई से 21 मई के बीच आयोजित की जाएगी। नागपुर में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी री-एग्जामिनेशन (दूसरी बोर्ड परीक्षा) में शामिल हो रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का एक और अवसर मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार केवल फेल हुए छात्रों से ज्यादा वे छात्र आगे आए हैं जो पहले पास हो चुके हैं, लेकिन बेहतर अंक हासिल करना चाहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार फेल हुए छात्रों से ज्यादा वे छात्र आगे आए हैं, जो पहले पास हो चुके हैं, लेकिन बेहतर अंक हासिल करना चाहते हैं।
साइंस और मैथ्स में सबसे ज्यादा दबाव
विषयों की बात करें तो साइंस और गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक दोनों) में सबसे अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। इससे स्पष्ट होता है कि इन विषयों में छात्रों पर दबाव अधिक है। इसके अलावा सोशल साइंस और इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर भी उन विषयों में शामिल हैं, जिनमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी सामने आए हैं।
इम्प्रूवमेंट करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा
रजिस्ट्रेशन का अधिकांश हिस्सा नियमित छात्रों का है। इनमें सबसे बड़ा वर्ग उन छात्रों का है जो केवल अपने अंकों में सुधार (इम्प्रूवमेंट) के लिए परीक्षा दे रहे हैं। इसके बाद कंपार्टमेंट वाले छात्रों की संख्या है, जबकि एक छोटा वर्ग ऐसा भी है जो एक विषय में कंपार्टमेंट क्लियर करने के साथ-साथ अन्य विषयों में भी अपने अंक सुधारना चाहता है।
यह भी पढ़े -राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती अभियान कार्यक्रम में डॉ. शरद गडख ने कहा - प्राकृतिक खेती है शाश्वत भविष्य की नींव
11वीं एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू : इधर, 2026-27 सत्र के लिए 11वीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। कई स्कूलों में अप्रैल 2026 से एडमिशन फॉर्म उपलब्ध हैं।
महाराष्ट्र में एफवाईजेसी रजिस्ट्रेशन जारी : महाराष्ट्र में एफवाईजेसी (11वीं) के लिए पार्ट-1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, जो मई तक जारी रहेगी। ऐसे में छात्र एक तरफ री-एग्जामिनेशन की तैयारी में जुटे हैं, तो दूसरी ओर 11वीं में प्रवेश की प्रक्रिया भी साथ-साथ चल रही है।
Created On :   28 April 2026 5:14 PM IST












